Happy Birthday PM Modi: 76 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार से सुनील शेट्टी तक ने दी बधाई, अक्षरा सिंह ने क्या कहा?

अक्षय, सुनील समेत स्टार्स ने पीएम मोदी को किया विश

PM Narendra Modi 76th Birthday Wishes: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 साल के हो चुके हैं. उन्हें 76वें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहा है. दुनियाभर के फैंस और शुभचिंतक इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी पीएम मोदी को बर्थडे विश किया है और उनके नाम खास संदेश भी लिखा है.

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने एडवांस में ही नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दे दी थी और इसकी वजह भी बताई थी. वहीं बॉलीवुड कलाकारों के अलावा तमिल नाडु के सीएम विजय और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी मोदी को विश किया है. आइए जानते हैं कि इस खास मौके पर किसने क्या कहा.

Wishing our Honble Prime Minister Shri @narendramodi ji a very Happy Birthday. May the year ahead bring you good health, strength and continued purpose in service of the nation. pic.twitter.com/O6MTjAu9qZ

— Suniel Shetty (@SunielVShetty) September 17, 2026

बॉलीवुड स्टार्स ने किया पीएम मोदी को विश

सुनील शेट्टी ने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी को विश करते हुए कहा- ‘माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. आने वाला साल आपके लिए अच्छी सेहत, सामर्थ्य और देश की जनता को सर्व करने के जरिए लेकर आए.’ अक्षय कुमार ने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की और विश करते हुए कहा- ‘आज हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री का जन्मदिन है. और इस दिन को उनकी सर्विस की सक्रियता के तौर पर मनाना चाहिए. मुझे नहीं लगता है कि उनके जन्मदिन को मनाने का इससे बढ़िया कोई जरिया हो सकता है. हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके, किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ सके. बस हम यही एक साधारण संकल्प लेते हैं.’

आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ बस इतना सा संकल्प। Happy Birthday

— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026

अक्षरा सिंह ने क्या कहा?

अक्षरा सिंह ने पीएम मोदी को विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. मैं भगवान से कामना करती हूं कि वे आपको देश की सेवा के लिए बेहतर स्वास्थ्य दें, लंबा जीवन दें और अपार सामर्थ्य दें. मैं चाहती हूं कि आपके नेतृत्व में भारत इसी तरह निरंतर विकाश की राह पर रहे.’ हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने भी इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा की असीम शक्ति प्रदान करें। आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति करता रहे।

जय हिंद! 🇮🇳 @narendramodi pic.twitter.com/qvTTpeqvJl

— AKSHARA SINGH (@AKSHARASINGH1) September 17, 2026

Wishing you in advance before it gets lost in the flood of good well wishes tomorrow. How do you like the idea Sirji? Many happy returns of the day for our friend, friend of society, hon’ble PM @narendramodi. May you be blessed with great well-being,love, happiness, peace & a pic.twitter.com/oL57QKRQnv

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 16, 2026

शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा?

शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी के जन्मदिन के एक दिन पहले ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दे डाली. शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा- मैं आपको एक दिन पहले ही जन्मदिन की बधाई दे रहा हूं ताकि कल आपको मिलने वाली बधाइयों के बाढ़ में कहीं मेरी ये विश खो ना जाए. आइडिया कैसा लगा सर जी? हमारे दोस्त और हमारे समाज के दोस्त माननीय नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. भगवान आपको ढेर सारे प्यार, खुशियां और सुकून से नवाजे.

வலிமையான இந்தியாவை உருவாக்கும் நோக்கில் அர்ப்பணிப்புடன் செயல்பட்டு வரும் மாண்புமிகு இந்தியப் பிரதமர் திரு.நரேந்திர மோடி அவர்களுக்கு எனது மனமார்ந்த பிறந்தநாள் வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்துக் கொள்கிறேன்.

தாங்கள் நல்ல உடல்நலத்துடனும், நீண்ட ஆயுளுடனும் நீடுழி வாழ உளமார வாழ்த்துகிறேன்.

I pic.twitter.com/2stjwXq2JC

— CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) September 17, 2026

सीएम विजय ने क्या कहा?

तमिल नाडु के सीएम विजय ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने इस खास मौके पर मोदी संग अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- “मैं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देता हूं. वे एक मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दिल से कामना करता हूं.” पीएम नरेंद्र मोदी की बात करें तो उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. वे 2014 से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button