-
15 Aug 2026 06:12 AM (IST)
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बारिश की संभावना
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आज दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने तड़के और दोपहर से शाम के समय बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, लाल किला क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. आज सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच करीब 5 मिमी बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है.सुबह 6 से 9 बजे के बीच करीब 5 मिमी बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है. वहीं, दोपहर से शाम के बीच करीब 3 मिमी बारिश हो सकती है, जिसकी 60 प्रतिशत संभावना है.
-
15 Aug 2026 05:51 AM (IST)
किस स्वतंत्रता दिवस पर कितने देर बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने जब साल 2014 में देश को पहली बार लाल किले से संबोधित किया तो उन्होंने कुल 65 मिनट तक भाषण दिया था. इसके बाद, 2015 में उन्होंने 86 मिनट तक देश को संबोधित किया. आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने देश को लाल किले से 94 मिनट तक संबोधित किया. यह उनके प्रधानमंत्री के रूप में रहने के दौरान लाल किले से दिया गया सबसे लंबा भाषण है.पीएम मोदी ने 2017 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 57 मिनट, 2018 में 82 मिनट और 2019 में 92 मिनट तक देश को संबोधित किया. इसके बाद 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट और 2023 में 90 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया.
-
15 Aug 2026 05:36 AM (IST)
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
#WATCH | Delhi: Security is on high alert on the occasion of the 80th Independence Day.
(Visuals from the Ghazipur border) pic.twitter.com/N8kkPpt6H3
— ANI (@ANI) August 14, 2026
#WATCH | Delhi: Security has been tightened outside the Delhi High Court after a bomb threat was received via email ahead of Independence Day. pic.twitter.com/YQnJKKAdDc
— ANI (@ANI) August 14, 2026
#WATCH | Delhi: Security on high alert ahead of the 80th Independence Day.
(Visuals from Dhaula Kuan) pic.twitter.com/7XsCk8ZPar
— ANI (@ANI) August 14, 2026
#WATCH | Gurugram, Haryana | Security on high alert ahead of the 80th Independence Day.
(Visuals from IFFCO Chowk) (14.08) pic.twitter.com/M7j1PqcE0u
— ANI (@ANI) August 14, 2026
#WATCH | Delhi: Security has been tightened at the Red Fort following a bomb threat email ahead of Independence Day. pic.twitter.com/uuV80vyFTv
— ANI (@ANI) August 14, 2026
Happy Independence Day 2026 Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (15 अगस्त) देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराएंगे. इसके बाद वह देश को संबोधित करेंगे. इस बार लाल किले से पहली बार वंदे मातरम गाया जाएगा. पीएम मोदी ने साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल 15 अगस्त पर लाल किले से ध्वजारोहण किया है. पीएम मोदी लगातार सबसे अधिक बार ध्वजारोहण करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं. पहले स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 17 बार तिरंगा फहराया था. स्वतंत्रता दिवस की खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए…
Published On - Aug 15,2026 5:33 AM IST
Follow Us