Happy Independence Day Wishes Photos: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और शिक्षकों को भेजें देशभक्ति से भरे ये प्रेरक संदेश, शायरी, मैसेज, फोटो और कोट्स और मनाएं आजादी का पावन पर्व।

Happy Independence Day Wishes Photos: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व, स्वाभिमान और अनंत उत्साह का दिन है। इसी ऐतिहासिक दिन हमारे देश को वर्षों की गुलामी की जंजीरों से आजादी मिली थी और भारत ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू की थी। इस पावन अवसर पर पूरे देश में तिरंगा शान से फहराया जाता है और अमर बलिदानियों को याद किया जाता है।

इस स्वतंत्रता दिवस पर यदि आप भी अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और करीबियों को देशभक्ति से ओत-प्रोत लेटेस्ट फोटो, शुभकामना संदेश, शायरी और प्रेरणादायक कोट्स भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए चुनिंदा बधाई संदेश आपके बेहद काम आएंगे।

ना पूछो जमाने से कि क्या मेरी कहानी है,

हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं!

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,

शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,

जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,

देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आजादी का यह पावन पर्व,

दिलाता है वीरों की याद का गर्व,

हम सब मिलकर लें यह प्रण,

सदा करेंगे देश का मान और रक्षण!

15 अगस्त की बहुत-बहुत बधाई

विभिन्नताओं से भरा हमारा देश है,

फिर भी एकता ही यहां का संदेश है।

तिरंगा हमारी शान है,

भारत माता हमें जान से प्यारी है!

गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगमा,

चमक रहा है आसमान पर देश का नाम।

आजादी के इस पावन अवसर पर,

हम सब करते हैं अपने तिरंगे को सलाम!

आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,

शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे।

बची हो जो एक बूंद भी गरम लहू की रगों में,

तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे!

अलग है भाषा, धर्म, जात,

फिर भी हम सब हैं एक साथ!

यही है हमारे भारत की पहचान,

जिस पर हमें है बड़ा अभिमान।

स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है,

जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम का नारा है।

वो देश हमारा है, वो देश हमारा है!

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,

शहीदो के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,

जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,

बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त

मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी

लाल चन्द फलक