अगर आप अभी तक बहन के लिए रक्षाबंधन का तोहफा नहीं खरीद पाएं हैं, तो यहां हम आपको एक ऐसा गिफ्ट बता रहे है, जिसे आप बहन दो दे सकते हैं और वो सालभर आपको याद करेगी। इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को 365 दिन चलने वाला Recharge प्लान गिफ्ट में दे सकते हैं। यहां हम आपको 10 बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं...

1/10

1. बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा यानी कुल 912GB डेटा मिलता है। अच्थी बात यह है कि इस प्लान पर कंपनी अभी 47 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी भी ऑफर कर रही है, यानी यह प्लान पूरे 412 दिन चलेगा, जिससे प्लान में मिलने वाला डेटा बेनिफिट भी बढ़ जाएगा।

2/10

2. बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का यह प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा (यानी कुल 1095GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।

3/10

3. जियो का 3599 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, इस प्लान के ग्राहकों को जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान के ग्राहकों को JioHotstar (Mobile+ Hollywood) सब्सक्रिप्शन और 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है।

4/10

4. जियो का 3999 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, इस प्लान के ग्राहकों को FanCode सब्सक्रिप्शन के साथ जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान के ग्राहकों को JioHotstar (Mobile+ Hollywood) सब्सक्रिप्शन और 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है।

5/10

5. एयरटेल का 3599 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, स्पैम कॉल अलर्ट, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (फ्री कंटेंट) का एक्सेस, 12 महीनों के लिए अडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

6/10

6. एयरटेल का 3999 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, स्पैम कॉल अलर्ट, 12 महीनों के लिए अडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

7/10

7. Vi का 3599 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

8/10

8. Vi का 3699 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। प्लान में 1 साल के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

9/10

9. Vi का 3799 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। प्लान में 1 साल के लिए Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

10/10

10. Vi का 3999 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। प्लान में 1 साल के लिए JioHotstar Mobile और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सHappy Raksha Bandhan: सालभर खुश रहेगी बहन, राखी पर दें यह गिफ्ट, घर बैठे एक क्लिक में होगा काम