Teacher's Day के मौके पर अपने पढ़ाने वाले सर, मैडम, स्कूल-कॉलेज के पुराने टीचर्स और जीवन में मिलने वाले उन सभी गुरुओं को विश करें जिनसे कभी ना कभी आपको ज्ञान मिला। मैसेज के जरिए विश करें, स्टेटस लगाएं या सोशल मीडिया पोस्ट पर कैप्शन, यहां से चुनें बेहतरीन शायरी….

Teacher's Day के मौके पर उन सभी शिक्षकों, टीचर को विश करें जिससे कभी ना कभी जीवन में आपने ज्ञान लिया और अपने जीवन के मार्ग को रौशन किया। आज 5 सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन् के जन्मदिवस को टीचर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। सोशल मीडिया के जमाने में बच्चे अब केवल मैसेज भेज कर विश ही नहीं करते बल्कि सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाते हैं या फिर पोस्ट में सुंदर कैप्शन लिखते हैं। आपको भी अपने टीचरों को टीचर्स डे विश करना है तो यहां से चुनें बेस्ट मैसेज, पढ़े 20 हैप्पी टीचर्स डे विशेज….

Happy Teacher's Day Wishes in Hindi

1- सत्य की राह पर चलना सिखाते हैं

जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाते हैं

कोटि-कोटि नमन है उन शिक्षकों को

जो हमें ईमानदारी से जीना सिखाते हैं।

हैप्पी टीचर्स डे

2- शिक्षक और सड़क दोनों एक जैसे होते हैं।

खुद जहां पर हैं वहीं रहते हैं

मगर दूसरों को उनकी मंजिल तक पहुंचा ही देते हैं।

हैप्पी टीचर्स डे

3- मिट्टी से जिसने सोना बनाया

जिंदगी को जीना सिखाया

लक्ष्य भेजने का जिसने मार्ग दिखाया

उस गुरु को शत-शत प्रणाम

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

4- वक्त और टीचर में थोड़ा सा फर्क होता है,

टीचर सिखाकर इम्तिहान लेता है, और

वक्त इम्तिहान लेकर सिखाता है।

5- जीवन में जो राह दिखाए,

सही तरह चलना सिखाए

माता-पिता से पहले आता

जीवन में सदा आदर पाता,

जो मेरा शिक्षक कहलाता

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

6- जो बनाए हमें अच्छा और सच्चा इंसान,

दे सही गलत की पहचान

उन शिक्षकों को कोटि-कोटि प्रणाम।

7- शिक्षक वो दीपक है जो खुद जलकर दूसरों का जीवन रोशन करते हैं।

हैप्पी टीचर्स डे

8- हर ठोकर, हर मुस्कान

हर किताब, हर इंसान

जिंदगी की राह में जो भी सिखाए

वह मेरा शिक्षक कहलाए

हैप्पी टीचर्स डे

9- जीवन के हर अंधेरे

में रोशनी दिखाते हैं आप

बंद हो जाए सब दरवाजे

नया रास्ता दिखाते हैं आप

सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं

जीवन जीना सिखाते हैं।

10- कंकड़ पत्थर से सने माटी थे हम

अपने ज्ञान से हमें एक रूप दिया

बगिया में फूलों सा महकने का मौका दिया

सर उठाकर जीने का हुनर दिया

हमारे गुरुओं ने हमें समाज में एक नाम दिया।

हैप्पी टीचर्स डे

11- शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे,

बल्कि शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

12- माता-पिता ने जन्म दिया,

गुरु ने जीना सिखाया।

सच में गुरु का कर्ज़ ऐसा है,

जो कभी चुकाया न जाया

13- आपकी मेहनत का फल हम हैं,

आपके बगीचे के गुल हम हैं।

जो भी हैं जहाँ भी हैं गुरुजी,

आपकी वजह से ही यहां हम हैं।

14- कलम पकड़ना सिखाया आपने,

लिखना-पढ़ना सिखाया आपने।

जिंदगी की किताब में गुरुजी,

हर पन्ना सजाया आपने।

15- भूल जाऊं भले सब कुछ,

पर आपको नहीं भूलूंगा।

जब तक सांस है इस तन में,

गुरु का कर्ज नहीं भूलूंगा।

16- आपकी डांट में भी दुआ थी,

आपकी सजा में भी वफा थी।

हर बच्चे को अपना माना आपने,

ये गुरु की सबसे बड़ी अदा थी।

17- छोटी-छोटी बातें याद हैं अब भी,

चॉक की खुशबू याद है अब भी।

ब्लैकबोर्ड पर आपकी लिखावट,

आंखों में बसी है अब भी।

18- जब भी कोई कहता है टीचर,

आपका चेहरा याद आता है।

वो प्यार वो डांट वो सीख,

सब कुछ एक साथ आता है।

19- आपने जो सिखाया वो अनमोल है,

आपकी मेहनत का हर पल मोल है।

थैंक यू गुरुजी दिल से कहता हूं,

आप जैसा कोई न अनमोल है।

20- जब नहीं समझ आता था कुछ,

आपने धीरे से समझाया।

जब गिरा तो उठाया आपने,

ये एहसान कभी न भुलाया।