Happy teachers day photos , wishes , card : आज 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आप अपने शिक्षकों को नीचे दिए गए मैसेज, कोट्स, शायरी और तस्वीरें भेजकर हैप्पी टीचर्स डे कह सकते हैं -

Teachers Day wishes in Hindi , messages , photos , quotes : ज्ञान की पहली सीढ़ी से लेकर जीवन की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम होती है। बदलते दौर में शिक्षा का स्वरूप भले ही बदला हो, लेकिन गुरु के प्रति सम्मान और उनके योगदान की महत्ता आज भी उतनी ही कायम है। आज 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आज शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति आभार जताने का दिन है। आज के दिन विद्यार्थी अपने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते है। साथ ही अपने जीवन में उनके महत्व का भी अलग-अलग शब्दों में वर्णन करते है। यह दिन पढ़ने वाले और पढ़ाई खत्म कर चुके छात्रों को यह मौका देता है कि वो अपने गुरु के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करें।

आप अपने शिक्षकों को नीचे दिए गए मैसेज, कोट्स, शायरी और तस्वीरें भेजकर हैप्पी टीचर्स डे ( Happy Teacher's Day ) कह सकते हैं -

1. सफलता का जब, शीर्षक लिखूंगा

सबसे अहम तब, शिक्षक लिखूंगा

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

2. गुरु ही सींचे बुद्धि को, उत्तम करे विचार।

जिससे जीवन शिष्य का, बने स्वयं उपहार।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

3. गुरु समान दाता नहीं, याचक सीष समान।

तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दिन्ही दान।।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

4. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।

बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

लेटेस्ट शिक्षक दिवस शुभकामनाएंलेटेस्ट शिक्षक दिवस शुभकामनाएं

5. शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान,

उसको छूते ही बनें, सारे कनक समान ।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

6. अपने शिक्षक की कथा, कैसे करें बखान,

ईश्वर का अवतार है, रूप धरे इंसान।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

7. गुरुदेव के श्रीचरणों में

श्रद्धा सुमन संग वंदन

जिनके कृपा नीर से

जीवन हुआ चंदन

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

8. गुरु तेरे उपकार का,

कैसे चुकाऊं मैं मोल,

लाख कीमती धन भला,

गुरु हैं मेरे अनमोल

लेटेस्ट शिक्षक दिवस शुभकामनाएं

9. रौशनी बनकर आये जो हमारी जिंदगी में

ऐसे गुरुओ को मैं प्रणाम करता हूं

जमीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर

ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

10. मिट्टी से जिसने सोना बनाया,

जिन्दगी को सही तरीके से जीना सिखाया।

प्रमाण हे ऐसे गुरु को जिसने हमें,

लक्ष्य को पाने का मार्ग दिखाया।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं