Hardik Pandya Bald Look: गंजे लुक में दिखे Hardik Pandya, फैंस बोले- ‘भाई गैंगस्टर लग रहे हो’; तस्वीरें हुईं वायरल
Updated: Tue, 1 Sep 2026 08:08 AM (IST)
गंजे लुक में दिखे Hardik Pandya (एक्स)
Hardik Pandya Bald Look: हार्दिक पांड्या का नया गंजा लुक वायरल. फैंस ने की गैंगस्टर से तुलना, देखें तस्वीरें
Hardik Pandya Bald Look: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं. इस बार उन्होंने ऐसा अंदाज अपनाया है, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए. बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी का मैच देखने पहुंचे हार्दिक पूरी तरह गंजे लुक में नजर आए. उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं.
हार्दिक का नया लुक देख फैंस रह गए हैरान
हार्दिक पांड्या अपने खेल के साथ-साथ स्टाइल और फैशन को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. उनका हेयरस्टाइल अक्सर बदलता रहता है, लेकिन इस बार उन्होंने बालों को पूरी तरह हटाकर नया लुक अपना लिया. मैच के दौरान कैमरे की नजर जैसे ही हार्दिक पर पड़ी, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहुंच गईं.
इसे भी पढ़े- Australia ODI Squad 2026: ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम का ऐलान, लाबुशेन समेत 5 खिलाड़ियों की छुट्टी
‘गैंगस्टर’ लुक से होने लगी तुलना
हार्दिक के नए अंदाज को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तुलना गैंगस्टर से कर दी. एक फैन ने लिखा कि हार्दिक स्टाइलिश हेयर से लेकर शार्प बॉल्ड लुक तक, हर अंदाज में अलग ही नजर आते हैं.
हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं पांड्या
हार्दिक के लिए लुक बदलना कोई नई बात नहीं है. वह पहले भी कई अलग-अलग हेयरस्टाइल और फैशन लुक में नजर आ चुके हैं. यही वजह है कि उनके नए लुक की तस्वीर सामने आते ही फैंस की नजर उस पर टिक गई.
इसे भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में बनाया रिकॉर्ड, 42 गेंद में जड़ा अर्धशतक
अब क्रिकेट मैदान पर वापसी का इंतजार
हार्दिक पांड्या के नए लुक के साथ उनकी क्रिकेट में वापसी पर भी फैंस की नजर है. वह फिटनेस से जुड़ी चुनौतियों के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे हैं. ऐसे में फैंस अब उनके नए लुक से ज्यादा मैदान पर उनके पुराने अंदाज को देखने के लिए उत्साहित हैं. हार्दिक का बॉल्ड लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना होगा कि अगली बार जब वह मैदान पर उतरेंगे तो फैंस को उनका कौन सा नया अंदाज देखने को मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Tags