एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Aug 6, 2026, 07:08 PM IST
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय या प्रदर्शन सुधार परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
![]()
HBSE Compartment Result 2026 Class 10th 12th released
HBSE Compartment Result 2026 Class 10th 12th OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय (Additional Subject) या प्रदर्शन सुधार (E.I.O.P.) परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में 42.55 प्रतिशत पास हुए हैं, जबकि हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम 60.42 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इस साल 12वीं की कंपार्टमेंट और अतिरिक्त विषय परीक्षा में कुल 24,080 छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें 10,247 छात्र परीक्षा में सफल हुए, जबकि 12,281 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 42.55 प्रतिशत रहा।
12वीं का रिजल्ट
- लड़कों की बात करें तो 14,990 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 6,269 सफल हुए।
- लड़कियों की बात करें तो 9,090 छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें से 3,978 ने परीक्षा पास की।
जिलों की बात करें तो 'चरखी दादरी' का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जहां पास प्रतिशत 51.13 रहा। वहीं 'यमुनानगर' सबसे पीछे रहा, जहां केवल 29.30 प्रतिशत छात्र ही सफल हो सके।
10वीं का रिजल्ट
10वीं की कंपार्टमेंट (E.I.O.P.) और अतिरिक्त विषय परीक्षा में कुल 24,380 छात्रों ने भाग लिया। इनमें 14,731 छात्र सफल हुए। 8,425 छात्रों को प्रदर्शन सुधार (E.I.O.P.) श्रेणी में रखा गया। 1,226 छात्र परीक्षा में असफल रहे।
इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 60.42 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो 12वीं के मुकाबले काफी बेहतर रहा।
- 10वीं परीक्षा में 15,158 लड़कों ने हिस्सा लिया। इनमें 8,885 सफल हुए।
- वहीं 9,222 छात्राओं में से 5,846 ने परीक्षा पास की। इस परीक्षा में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों से 4.77 प्रतिशत अधिक रहा।
जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो 'फतेहाबाद' पहले स्थान पर रहा, जहां 82.58 प्रतिशत छात्र सफल हुए। वहीं 'रेवाड़ी' का परिणाम सबसे कम रहा, जहां पास प्रतिशत 26.12 दर्ज किया गया।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article