नई दिल्ली: HD Fire Protect IPO: अगले सप्ताह शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए कई नए आईपीओ खुलने वाले हैं। इनमें एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ (HD Fire Protect IPO) भी शामिल है। कंपनी का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा और निवेशक 16 अक्टूबर तक इसमें दांव लगा सकेंगे। इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में भी हलचल देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) निवेशकों का ध्यान खींच रहा है।
712.31 करोड़ रुपये का है आईपीओ
एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ (HD Fire Protect IPO) कुल 712.31 करोड़ रुपये का है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है। इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी के शेयर बेचेंगे। इस इश्यू के तहत कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी। इसलिए आईपीओ से मिलने वाली रकम कंपनी के कारोबार में सीधे नहीं जाएगी, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिलेगी। फिलहाल कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है, जो आईपीओ के बाद घटकर 85 फीसदी रह जाएगी। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 15 फीसदी होगी।
258 रुपये से 271 रुपये रखा गया प्राइस बैंड
कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 258 रुपये से 271 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसमें एक लॉट में 55 शेयर रखे गए हैं। इस हिसाब से ऊपरी प्राइस बैंड पर आवेदन करने के लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,905 रुपये लगाने होंगे। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई, दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा।
रिटेल निवेशकों के लिए कितना हिस्सा?
इस आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए अधिकतम 50 फीसदी हिस्सा रखा गया है। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए कम से कम 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है।
ग्रे मार्केट में 73 रुपये का GMP
रिपोर्ट के मुताबिक, एचडी फायर प्रोटेक्ट का ग्रे मार्केट प्रीमियम (HD Fire Protect IPO GMP) 73 रुपये प्रति शेयर ट्रेड कर रहा है। यह प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर के मुकाबले करीब 26.9 प्रतिशत लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। 7 अक्टूबर को इसका GMP 80 रुपये था। कंपनी की स्थापना 1997 में हुई थी और यह अग्नि सुरक्षा से जुड़े उपकरण बनाती है। 30 जून 2026 तक कंपनी में 279 स्थायी और 253 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी थे। इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट महाराष्ट्र के जलगांव और ठाणे में हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Palak Tiwari, बर्थडे पर मिला ऐसा सरप्राइज कि खिल उठा चेहरा! देखें जश्न की अनदेखी झलकियां
- Raipur Murder Case: राजधानी में खौफनाक वारदात, बेटे ने अपने ही बाप को उतार दिया मौत के घाट, इस बात से था परेशान
- Abhijeet Dipke Grandmother Passed Away: CJP के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस करीबी सदस्य का हुआ निधन