Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को एक बार फिर साथ देखने का फैन्स इंतजार कर रहे हैं. अब क्योंकि ‘हेरा-फेरी 3’ का पहले ही ऐलान किया जा चुका है, तो पिक्चर को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. पर मामला अब भी अटका ही हुआ है, क्योंकि एक प्रोड्यूसर पहले ही फिल्म पर अपने राइट्स बता रहा है. साथ ही प्रियदर्शन ने भी फिल्म छोड़ है, उन्होंने बीते दिन खुलासा किया था कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने उन्हें कई बार बेइज्जत किया था. अक्षय, सुनील और परेश ने मुझसे हेरा फेरी 3 बनाने की रिक्वेस्ट की थी, तब जाकर वो काम कर रहे थे, पर अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. खैर, इसी बीच अहमद खान ने कहा कि वो ‘हेरा-फेरी 3’ में काम करने वाले हैं. जानिए क्या कुछ बोल दिया है?
अब बड़ा सवाल यह सामने आ रहा है कि क्या अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की ‘हेरा फेरी 3’ को अहमद खान डायरेक्ट कर सकते हैं? हाल ही में इन तीनों एक्टर्स के साथ उन्होंने ‘वेलकम टू द जंगल’ बनाई है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमद खान ने कहा- ”यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई होना चाहेगा. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, फिरोज नाडियाडवाला और ‘हेरा फेरी’ एक परिवार की तरह हैं, और मैं भी उस सिनेमा का हिस्सा रहा हूं.” क्या अब अहमद खान को कमान मिल गई है? क्योंकि प्रियदर्शन तो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.
अहमद खान ने ‘हेरा-फेरी 3’ को लेकर क्या कहा?
अहमद खान के एक बयान के बाद ही उनकी हेरा-फेरी 3 से जुड़ने की खबरें आ रही हैं. वो कहते हैं- ”मैंने उन तीनों के साथ काम किया है, और मैंने अपना करियर अक्षय और सुनील के साथ ही शुरू किया था. जब वो तीनों मेरी फिल्म में थे, तो मैं उन्हें बाबू राव, श्याम और राजू के तौर पर नहीं देख रहा था. मेरे लिए, वो मेरी फिल्म के किरदार थे. लेकिन जब वो तीनों साथ आते हैं, तो आपकी नजरें उन्हें उसी तरह देखने की आदी हो जाती हैं. उन तीनों की टाइमिंग आज भी वैसी ही है. कई बार मुझे उसे तोड़ना पड़ा. उनके साथ मेरी बस यही एक लड़ाई थी.”
साथ ही कहा कि- ”जब भी यह फिल्म बनेगी, मैं इसका हिस्सा जरूर बनूंगा, चाहे मैं इसे डायरेक्ट करूं या नहीं, हम इसे मिलकर बनाएंगे.” हालांकि, क्लियर किया कि अभी उनका पूरा ध्यान अपने बेटे अजान खान को लॉन्च करने पर है. देखना होगा कि हेरा-फेरी 3 को लेकर कब तक फैन्स को गुड न्यूज मिलेगी?

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More