अगर आप घर खरीदना चाहते हैं और होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो कई बैंकों ने होम लोन की ब्याज दर सस्ती कर दी है. कुछ बैंक सात फीसदी की ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर.

Written By : उफक साहिल |  Updated at : 30 Aug 2026 03:02 PM (IST)

Preferred Sources

Home loan become cheaper these banks are offering loans at a 7% interest rate Home Loan हुआ सस्ता, 7% की ब्याज दर पर कर्ज दे रहे ये बैंक, चेक करें ऑफर्स

Home Loan हुआ सस्ता, 7% की ब्याज दर पर कर्ज दे रहे ये बैंक

Source : ABP LIVE

Home Loan Interest: अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अगस्त 2026 में कुछ बैंक 7% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं. पब्लिक सेक्टर के बैंक इस मामले में सबसे आगे हैं. पैसा बाजार के 26 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के हिसाब से, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7% की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहे हैं.

बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की ब्याज दर 7.10% से शुरू हो रही है. वहीं UCO बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआती दर 7.15%  है.  कैनरा बैंक में 30 लाख रुपये तक के लोन पर दर 7.25%  से शुरू होती है, जबकि 75 लाख रुपये से ज्यादा के लोन पर ये 7.15% तक आ जाती है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआती ब्याज दर सभी लोन स्लैब में 7.25% है.

प्राइवेट बैंकों में क्या है ऑफर?

प्राइवेट बैंकों में साउथ इंडिया बैंक सबसे कम 7.25% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है.  कर्नाटका बैंक में ये 7.48% और ICICI बैंक में 7.55% से शुरू है. HDFC Bank की शुरुआती दर 7.75%  है, जबकि Axis Bank 8% से होम लोन दे रहा है.  RBL Bank की शुरुआती दर 9% है.

यह भी पढ़ें- चीनी-प्याज से जेब ढीली, किचन के सामानों पर बैन, महंगाई-मिलावट ने तोड़ दी आम आदमी की कमर

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी कम ब्याज दर पर होम लोन दे रही हैं. LIC हाउसिंग फाइनेंस की दर 7.15%  से शुरू होती है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस 7.25 % और ICICI होम फाइनेंस 7.50%  से होम लोन दे रहा है. PNB हाउसिंग फाइनेंस में 30 लाख रुपये तक के लोन की शुरुआती दर 7.75% है.

सिर्फ शुरुआती ब्याज दर देखकर फैसला नहीं करें

लेकिन, ad में दिखाई जाने वाली सबसे कम ब्याज दर हर कस्टमर को मिले, ये जरूरी नहीं है. बैंक ब्याज दर फिक्स करते समय क्रेडिट प्रोफाइल, इनकम, नौकरी, लोन की रकम और कस्टमर की लायक चीजों को देखते हैं. इसलिए लोन लेने से पहले अलग अलग बैंकों के ऑफर्स की तुलना करना जरूरी है.

सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, दूसरे चार्ज और पूरे लोन की समय में चुकाए जाने वाले कुल ब्याज को भी ध्यान में रखना चाहिए. लंबे समय के बड़े होम लोन में ब्याज दर का छोटा सा अंतर भी कुल पेमेंट में बड़ा फर्क डाल सकता है.

यह भी पढ़ें- आठवां वेतन आयोग: पेंशन बंद होने की चर्चा पर अपडेट, रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More

Published at : 30 Aug 2026 03:02 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola