Jul 28, 2026 07:42 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

होंडा CB500 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस धाकड़ बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी जल्द ही इसकी कीमत का भी ऐलान कर सकती है। इसमें आपको 501 cc का पावरफुल इंजन मिलेगा।

Honda CB500

होंडा CB500

Honda CB 500

केवल

₹6,615/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

होंडा ने हाल ही में इंडियन मार्केट के लिए अपनी नई Honda CB500 को अनवील किया था। हालांकि, लॉन्च के समय कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अब इस दमदार मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग करीब आती दिख रही है। देशभर के सेलेक्टेड Honda BigWing डीलरशिप्स ने CB500 की बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी कीमत का भी ऐलान कर सकती है। होंडा बिगविंग कालीकट ने ऑफिशियल किया है कि CB500 की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक डीलरशिप पर जाकर या सीधे संपर्क करके इस बाइक को बुक करा सकते हैं। बुकिंग शुरू होने के बाद अब अगला बड़ा अपडेट इसकी कीमत और डिलीवरी टाइमलाइन को लेकर आने की उम्मीद है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

TVS iQube

₹ 1.15 - 1.71 लाख

Okaya EV Ferrato Disruptor

₹ 1.55 लाख

Ather Energy 450X

₹ 1.55 - 1.9 लाख

Hero XPulse 200 4V

₹ 1.4 - 1.55 लाख

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.53 लाख

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 91,952 - 95,315

नया 501cc इंजन

होंडा CB500 में बिल्कुल नया 501cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 hp की मैक्सिमम पावर और 43.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। पावर आउटपुट भले ही इस इंजन कैपेसिटी के हिसाब से बहुत ज्यादा न हो, लेकिन होंडा ने इसे बेहतर लो-एंड टॉर्क और कंफर्टेबल डेली की राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसका 43.3 Nm टॉर्क कई बड़े ट्विन-सिलेंडर मोटरसाइकिल्स के करीब माना जा रहा है। नई CB500, कंपनी की CB350 सीरीज से ऊपर के सेगमेंट में आएगी और उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो क्लासिक स्टाइल के साथ बड़े इंजन वाली भरोसेमंद बाइक चाहते हैं।

Honda CB 500

Royal Enfield Interceptor 750

Matter Aera

Royal Enfield Classic 350

Honda SP 125

Royal Enfield Bullet 350

रेट्रो डिजाइन और आधुनिक फीचर्स

डिजाइन की बात करें, तो CB500 में क्लासिक रेट्रो रोडस्टर स्टाइल देखने को मिलता है। इसमें बड़ा टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, राउंड LED हेडलाइट, रिब्ड सिंगल-पीस सीट और सिंपल टेल सेक्शन दिया गया है। इसका डिजाइन काफी हद तक CB350 से मिलता-जुलता है, लेकिन बड़ा इंजन इसे ज्यादा दमदार रोड प्रेजेंस देता है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। वहीं, बेहतर ब्रेकिंग के लिए दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। रेट्रो लुक के बावजूद होंडा ने इसमें कई मॉडर्न फीचर्स भी शामिल किए हैं। बाइक में Honda Selectable Torque Control (HSTC), स्लिपर क्लच, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और Honda RoadSync कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

तीन वेरिएंट में होगी उपलब्ध

Honda CB500 को कंपनी तीन वेरिएंट में लॉन्च करेगी। बेस मॉडल में अलॉय व्हील्स मिलेंगे, जबकि दूसरे वेरिएंट में क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील्स दिए जाएंगे। टॉप वेरिएंट में भी क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील्स मिलेंगे, लेकिन इसके साथ एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स भी देखने को मिलेंगे। बुकिंग शुरू होने के बाद अब उम्मीद है कि होंडा जल्द ही CB500 की कीमत और लॉन्च डेट का ऑफिशियली अनाउंस करेगी।

(Photo: autoindiadaily)