हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 के अभ्यर्थियों को राहत देते हुए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने का एक और अवसर प्रदान किया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूल

.

ज्ञात रहे कि इस परीक्षा का आयोजन 4 व 5 जुलाई को करवाया गया था। परीक्षा परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। पूर्व में सभी अभ्यर्थियों को 10 अगस्त से 12 अगस्त, 30 व 31 अगस्त तथा 4 अक्तूबर को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अवसर दिए गए थे।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़।

उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए केवल एक अथवा दो अवसर मिले हैं और जिनका परीक्षा परिणाम RLV दर्शाया गया है, ऐसे अभ्यर्थियों को 6 व 7 नवंबर को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अवसर दिया जा रहा है।

3 अवसर मिलने वाले अभ्यार्थी को पहले देना होगा प्रतिवेदन

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 से संबंधित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 3 अवसर मिल चुके हैं तथा शिक्षा बोर्ड द्वारा दिए गए तीनों अवसरों पर यह प्रक्रिया पूर्ण करने में अनुपस्थित रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थी 6 नवंबर तक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर कमरा नंबर 28 में इस आशय का प्रतिवेदन देते के लिए एचटेट परीक्षा से संबंधित इंफोर्मेशन बुलेटिन में वर्णित फीस/जुर्माना राशि जमा करवाकर 6 नवंबर से 7 नवंबर तक अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

शिक्षा बोर्ड के सचिव दीपक बाबूलाल करवा।

शिक्षा बोर्ड के सचिव दीपक बाबूलाल करवा।

एडमिट कार्ड व ID लानी होगी साथ

उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर वेरिफिकेशन केन्द्र स्थापित किया गया है। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथियों में बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ई-मेल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया बारे संदेश भेजा जा रहा है। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।