Aug 26, 2026 06:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

नई हुंडई ग्रैंड i10 नियॉस भारत में लॉन्च होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार यह पहले से बड़ी हो सकती है। इसमें कंपनी एक्सटर जैसे मॉडर्न फीचर्स ऑफर कर सकती है। साथ ही इसमें CNG-AMT कॉम्बिनेशन भी दिया जा सकता है।

हुंडई ग्रैंड i10 नियॉस
केवल
₹7,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
हुंडई ने भारत के लिए अपने फ्यूचर प्रोडक्ट्स की बड़ी प्लानिंग को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी की 2026 CEO Investor Day में सामने आई जानकारी के मुताबिक, नई जनरेशन हुंडई Grand i10 Nios को 2030 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह हुंडई की भारत में 2030 तक करीब 30 नए मॉडल और अपडेटेड प्रोडक्ट लाने की बड़ी स्ट्रैटिजी का हिस्सा होगी। आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 6.73 - 9.99 लाख
₹ 5.99 - 9.17 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
पहले से बड़ी होगी नई ग्रैंड i10 नियॉस
नई ग्रैंड i10 नियॉस के बारे में अभी हुंडई ने ज्यादा टेक्निकल डीटेल्स को शेयर नहीं किया है। उम्मीद है कि नेक्स्ट जेनरेशन में इसका साइज मौजूद मॉडल से बड़ा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लंबाई करीब 3.95 मीटर तक पहुंच सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह मौजूदा हुंडई i20 के साइज के करीब-करीब बराबर आ सकती है। भारतीय ग्राहक लगातार ज्यादा स्पेस और बड़ी कारों की मांग कर रहे हैं, ऐसे में हुंडई नई i10 को पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पेसियस बना सकती है।
मिल सकते हैं एक्सटर जैसे मॉडर्न फीचर
अगर Grand i10 Nios का आकार इतना बढ़ता है, तो आगे चल कर यह हुंडई के छोटे हैचबैक सेगमेंट में i20 की जगह भी ले सकती है। फीचर्स के मामले में भी नई कार को बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। इसमें हुंडई एक्सटर जैसे कई मॉडर्न फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिससे यह अपने सेगमेंट में बेहतर वैल्यू देने वाली कार बनी रहे।
CNG-AMT का भी मिल सकता है विकल्प
नई ग्रैंड i10 नियॉस में सबसे दिलचस्प बदलावों में से एक CNG-AMT पावरट्रेन हो सकता है। CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की मांग लगातार बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में यह कॉम्बिनेशन और पॉप्युलर हो सकता है। ऐसे में हुंडई नई i10 में फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ AMT गियरबॉक्स ला सकती है। इससे ग्राहकों को कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग का ऑप्शन मिलेगा।
नई Aura भी आएगी साथ
नई ग्रैंड i10 नियॉस से इंस्पायर्ड एक नई हुंडई Aura कॉम्पैक्ट सेडान की भी मार्केट में एंट्री हो सकती है। यानी अगली जेनरेशन में भी हैचबैक और सेडान दोनों मॉडल एक ही प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन पर बेस्ड हो सकते हैं। Aura का CNG वर्जन खास तौर पर फ्लीट और कमर्शियल ग्राहकों के बीच अपनी पॉप्युलैरिटी बनाए रख सकता है क्योंकि इस सेगमेंट में CNG की मांग काफी ज्यादा है।
भारत बनेगा ग्लोबल प्रोडक्शन हब
ग्रैंड i10 नियॉस और ऑरा के नेक्स्ट जेनरेशन सिर्फ भारत के लिए नहीं होंगे। मौजूदा मॉडल की तरह नई i10 और ऑरा रेंज का प्रोडक्शन भारत में किया जा सकता है और यहां से इन्हें दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। अलग-अलग देशों के हिसाब से इनके फीचर्स, सेफ्टी इक्विपमेंट्स और पावरट्रेन में बदलाव किए जा सकते हैं। बताते चलें कि नई ग्रैंड i10 नियॉस के 2030 तक आने का कन्फर्मेशन मिल चुका है, लेकिन इसकी लॉन्च डेट, इंजन और कीमत की जानकारी हुंडई ने अभी शेयर नहीं की है।
