वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में तीन एसयूवी को Lounge Edition के साथ लॉन्‍च कर दिया है। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में भी कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता ने हाल में ही अपनी तीन एसयूवी को Lounge Edition के साथ लॉन्‍च कर दिया है। किन एसयूवी में इस एडिशन को दिया गया है। किस कीमत पर इनको लॉन्‍च किया गया है। किस तरह की खासियत इनमें दी गई हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ Lounge Edition

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में अपनी तीन एसयूवी को लाउंज एडिशन के साथ लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एडिशन को Hyundai Creta, Alacazar और Creta Electric में ऑफर किया गया है।

क्‍या है खासियत

हुंडई की ओर से क्रेटा के लाउंज एडिशन में 11.6 इंच का रियर सीट सिस्‍टम दिया गया है जो सेकेंड रो को डिजिटल एंटरटेनमेंट जोन में बदल सकता है। इसके साथ ही इसमें वीडियो स्‍ट्रीमिंग, ओटीटी, गेमिंग अनुभव, फोन मिररिंग, बोस का आठ स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, लाउंज-विशिष्ट इंटीरियर थीम, प्रीमियम सीट डिज़ाइन पैटर्न, एम्बिएंट लाइट जैसे अपडेट दिए गए हैं।

वहीं अल्‍काजार के लाउंज एडिशन में बाहर से नया गोल्‍डन ब्रॉन्‍ज रंग का विकल्‍प, स्क्डि प्‍लेट, सिल गार्निश पर काला रंग, रियर स्‍पॉयलर, रूफ रेल, ओआरवीएम, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, खास लाउंज जैसी पांच सीट्स, वॉयस इनेबल पैनोरमिक सनरूफ, 11.6 इंच रियर सीट स्‍क्रीन, एंबिएंट लाइट को दिया गया है।

क्रेटा इलेक्‍ट्रिक के लाउंज एडिशन को लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट पर आधारित रखा गया है। इसमें निर्माता की ओर से होम चार्जर विकल्‍प नया ब्रॉन्‍ज रंग का विकल्‍प, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, स्क्डि प्‍लेट, सिल गार्निश पर काला रंग, रियर स्‍पॉयलर, रूफ रेल, ओआरवीएम, डैशकैम, रियर वायरलैस चार्जर, 11.6 इंच रियर सीट स्‍क्रीन, एंबिएंट लाइट, नया लाउंज सीट डिजाइन पैटर्न को ऑफर किया गया है।

कितना दमदार इंजन

क्रेटा लाउंज एडिशन किंग ट्रिम्स पर आधारित है और इसमें 1.5 लीटर MPi पेट्रोल iVT और 1.5 लीटर U2 CRDi डीजल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इंजन के विकल्प दिए गए हैं। वहीं अल्‍काजार में 1.5 लीटर यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है।

कितनी है कीमत

हुंडई की ओर से लाउंज एडिशन के साथ क्रेटा को 19.21 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20.45 लाख रुपये है।

अल्‍काजार के लाउंज एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 21.80 से 21.95 लाख रुपये है। वहीं क्रेटा इलेक्‍ट्रिक के लाउंज एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 24.34 लाख रुपये से 25.22 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta N Line Review: शहर और हाइवे पर कितनी बेहतर है एसयूवी, क्या खरीदने में होगा फायदा?