Aug 29, 2026 12:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

कंपनी इस एसयूवी की भारत के साथ विदेशों में भी लगातार टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल इसे BC4i कोडनेम से जाना जा रहा है और यह हुंडई Bayon क्रॉसओवर पर बेस्ड है। हाल ही में इस अपकमिंग एसयूवी के नए स्पाइ फोटो सामने आए हैं।

हुंडई
केवल
₹10,500/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
हुंडई भारत में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस एसयूवी की भारत के साथ विदेशों में भी लगातार टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल इसे BC4i कोडनेम से जाना जा रहा है और यह हुंडई Bayon क्रॉसओवर पर बेस्ड है। हाल ही में इस अपकमिंग एसयूवी के नए स्पाइ फोटो सामने आए हैं, जिसमें इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल नजर आ रहा है। फोटो को motor.es ने शेयर किया है। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
फेस्टिव सीजन में हो सकती है लॉन्च
नई हुंडई BC4i की तस्वीरें Autospy.net ने शेयर की हैं। इनमें एसयूवी को विदेश में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि इसे भारत में इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन के मामले में यह इंटरनेशनल बेयॉन से काफी अलग होगी। BC4i को ज्यादा बॉक्सी और एसयूवी जैसा डिजाइन दिया जाएगा। इसमें स्प्लिट हेडलैंप, LED DRLs, कनेक्टेड LED लाइट बार और नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिलेंगे। साइड प्रोफाइल में हल्की राइजिंग विंडो लाइन, बड़ी विंडो और बड़े ORVM दिए जाएंगे। टेस्ट कार में फ्रंट और ORVM पर कैमरे भी दिखाई दिए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा केबिन
पीछे की तरफ एसयूवी में स्लिम LED टेललैंप, मस्कुलर बंपर, रिफ्लेक्टर और रिवर्स लैंप दिए जाएंगे। रूफ पर शार्क-फिन एंटीना और रूफ रेल्स भी नजर आए हैं। फीचर्स की बात करें तो हुंडई इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा Level 2 ADAS मिलने की भी उम्मीद है। हुंडई BC4i को वेन्यू और क्रेटा के बीच वाले सेगमेंट में रखा जाएगा।
क्रेटा वाला इंजन और सीएनजी का ऑप्शन
शुरुआत में खबरें थीं कि BC4i में भारत के लिए तैयार किया गया हाइब्रिड-रेडी टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई इसमें क्रेटा वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह इंजन 115 PS की पावर और 143 Nm का टॉर्क देता है। इसे मैनुअल और IVT गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा हुंडई इस एसयूवी का फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वर्जन भी ला सकती है।
अगर ऐसा होता है तो BC4i चार मीटर से ज्यादा लंबाई वाली हुंडई की पहली एसयूवी होगी, जिसमें कंपनी फैक्ट्री फिटेड सीएनजी देगी। खास बात यह होगी कि इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया जा सकता है, जैसा मारुति सुजुकी ब्रेजा और विक्टोरिस में देखने को मिलता है। सीएनजी वर्जन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने की उम्मीद है।
नई क्रेटा से पहले आएगी नई एसयूवी
न्यू-जेनरेशन क्रेटा को भारत में अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में हुंडई BC4i के जरिए वेन्यू और क्रेटा के बीच एक नया ऑप्शन तैयार करना चाहती है। यह एक ग्लोबल एसयूवी होगी और दूसरे बाजारों में इसे अलग इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है। यूरोप जैसे बाजारों में इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना भी बनी हुई है।
