एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से एक खास अपील की है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिले है. उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया.

Written By : मयूरी सिंह |  Updated at : 11 Sep 2026 10:11 AM (IST)

Preferred Sources

bipasha basu found Worms in protein powder appeal to IAS Tukaram Mundhe share post बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े, IAS तुकाराम मुंडे से की खास अपील

बिपाशा बसु ने की तुकाराम मुंढे अपील

Source : instagram

महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे इन दिनों राज्य में खाने-पीने की चीजों और दवाओं में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं. इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी उनसे मदद मांगी है. बिपाशा ने बताया कि उन्हें प्रोटीन पाउडर के अंदर कीड़े मिले है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी इलक दिखाई. 

बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े 
बिपाशा बसु ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक नए खोले गए इसोप्योर प्रोटीन पाउडर के डब्बे में मिले कीड़े दिखाए. वीडियो में बिपाशा ने अपनी उंगली पर एक कीड़ा दिखाते हुए कहा, 'ये इसोप्योर छोटे-छोटे कीड़ों से भरा हुआ है. बहुत छोटे-छोटे कीड़े हैं. ये वो नया डिब्बा है, जिसे हमने अभी खोला है. इसके अंदर ये कीड़े हैं, ये पूरी तरह से इनसे भरा हुआ है.'

तुकाराम मुंडे से अपील
बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तुकाराम मुंडे को भी टैग किया और लिखा, 'आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं... ताकि हम जो भी चीज खरीदें, उसमें हमें खराब या मिलावटी सामान न मिले.'

ये भी पढ़ेंः तूफान बनी 'मिर्जापुर द मूवी', 'हनुमान अंश' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े, IAS तुकाराम मुंडे से की खास अपील

श्वेता तिवारी ने भी की थी शिकायत
बता दें, बिपाशा बसु पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने तुकाराम मुंडे से ऐसी शिकायत को लेकर मदद मांगी है. इससे पहले श्वेता तिवारी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने स्विगी इंस्टामार्ट ऑर्डर में कथित तौर पर कॉकरोच मिलने का दावा किया था. उन्होंने कहा था, 'हमने इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया था और उसके साथ हमें एक कॉकरोच भी मिला.'

वीडियो में श्वेता ने दिखाया कि कॉकरोच घर के फर्नीचर पर घूम रहा था. उन्होंने कहा, 'अब ये कॉकरोच पूरे घर में घूम रहा है. देखिए, कितना छोटा है.' इसके बाद उन्होंने कहा, 'तो क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अब हमें इंस्टामार्ट से घर पर कॉकरोच मिल रहे हैं. आप कहां हैं, प्लीज इस पर ध्यान दीजिए.'

वहीं हाल ही में प्रीति जिंटा 'टीमतुकाराम मुंडे' लिखी टी-शर्ट पहने नजर आई थीं. ट्विंकल खन्ना, डेजी शाह और कई अन्य लोग भी उनके काम का समर्थन कर चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः 'मदरहुड के बाद भी निभाए अच्छे रोल', दीपिका-आलिया की तारीफ में बोलीं परिणीति चोपड़ा

और पढ़ें

About the author मयूरी सिंह

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

Read More

Published at : 11 Sep 2026 10:10 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola