Tue, 21 Jul 2026 10:17 AM IST

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Jul 2026 10:17 AM IST

सार

IBPS PO Recruitment: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर के 7,365 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्नातक उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

IBPS PO Recruitment 2026: Application Window for 7,365 Posts Closing today

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IBPS Vacancy 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) आज प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इस भर्ती अभियान के तहत 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 7,365 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज अंतिम अवसर है।

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1996 से 1 जुलाई 2006 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • विज्ञापन

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • विज्ञापन

  • केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन के समय उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट या डिग्री प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
  • ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को अपने स्नातक में प्राप्त प्रतिशत अंक दर्ज करने होंगे।
  • उम्मीदवार का स्नातक परिणाम 21 जुलाई 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए।

कितने लगेगा आवेदन शुल्क?

श्रेणी आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/दिव्यांग व्यक्ति (PwBD) 175 (GST सहित)
सामान्य (General)/ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS) 850 (GST सहित)

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, UPI और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। बैंक द्वारा लगाए जाने वाले अतिरिक्त लेनदेन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।

इतना मिलेगा वेतन

पद वेतनमान
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) 48,480-2000/7-62,480-2340/2-67,160-2680/7-85,920

चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा सहभागी बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।