
IBPS में क्लर्क के 11,403 पदों पर आवेदन शुरू
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने सरकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) यानी पूर्व क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 21 अगस्त ही निर्धारित की गई है. गौरतलब है कि IBPS ने वर्ष 2024 में क्लर्क पद का नाम बदलकर कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) कर दिया था. प्रिलिम्स परीक्षा अक्टूबर 2026 में होगी, जबकि इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए मेंस परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी.
मेंस परीक्षा के पैटर्न में बदलाव
इस भर्ती में प्रिलिम्स परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन मेंस परीक्षा में बदलाव किया गया है. अब मेंस में 160 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पहले 155 प्रश्न होते थे. परीक्षा का समय भी 120 मिनट से बढ़ाकर 125 मिनट कर दिया गया है. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के प्रश्न 35 से बढ़ाकर 40 कर दिए गए हैं.
जानें योग्यता और एज लिमिट
आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही कंप्यूटर की जनरल नॉलेज और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का नॉलेज होनी चाहिए. अभ्यर्थी की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस
चयन प्रक्रिया में पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी जो केवल क्वालिफाइंग होगी. फाइनल मेरिट मेंस परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके बाद जरूरत पड़ने पर स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT) होगी. जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या उससे ऊपर स्थानीय भाषा पढ़ी है, उन्हें यह टेस्ट नहीं देना होगा.
प्रमुख राज्यवार रिक्तियां
एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 175 रुपये है, जबकि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये निर्धारित किया गया है. सबसे अधिक 1,731 पद उत्तर प्रदेश में हैं. इसके अलावा कर्नाटक में 1,414, महाराष्ट्र में 1,051, पश्चिम बंगाल में 946 और दिल्ली-एनसीआर में 415 पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को लगभग 24,050 रुपये के बेसिक सैलरी के साथ अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More