ICC T20 Ranking Update: आईसीसी T20 रैंकिंग की ताजा अपडेट सामने आई है. इस रैंकिंग में भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बड़ा फायदा हुआ है.

ICC T20 Ranking Update: आईसीसी T20 रैंकिंग की ताजा अपडेट सामने आई है. इस रैंकिंग में भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बड़ा फायदा हुआ है.

author-image

New Update

ICC T20 Ranking Update

आईसीसी टी-20 रैंकिंग Photograph: (X/BCCI)

ICC T20 Ranking Update: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में भारत की शानदार शुरुआत का असर ICC मेन्स T20I प्लेयर रैंकिंग के ताजा अपडेट में दिखा है, जहां टीम के कई बेहतरीन खिलाड़ियों को फायदा मिला है. सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर सीरीज में जान डाल दी थी इस पारी की बदौलत यह बाएं हाथ का बल्लेबाज़ T20I बल्लेबाज की ताजा रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से आगे निकल गया और दूसरे स्थान पर पहुंच गया.

अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ लगाई छलांग

Some big movers across all formats following the latest update to the ICC Player Rankings 😲https://t.co/w0lu948g49

— ICC (@ICC) September 16, 2026

अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर सीरीज में जान डाल दी थी. इसके बाद दूसरे दूसरे टी-20 में भी इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उन्होंने 19 गेंदों में 39 रन बनाए. इसी की बदौलत यह बाएं हाथ का बल्लेबाज T20I बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से आगे निकल गया और दूसरे स्थान पर पहुंच गया.

अभिषेक ने 862 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें, बल्लेबाजी की ताजा टी-20 आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर ईशान किशन का राज है. ईशान 913 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं.

जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को हुआ फायदा

ताजा आईसीसी रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों को भी काफी फायदा हुआ है. अफगानिस्तान सीरीज के शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद वरुण चक्रवर्ती वरुण चक्रवर्ती को 2 स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 7 स्थान की छलांग लगाई है और 650 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई है. इस तरह टॉप-10 में 2 भारतीय नाम शामिल हो गए हैं.

इसके अलावा भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को तो 11 स्थान का फायदा हुआ है और वह 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज को भी फायदा हुआ है और वह 658 रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर आ पहुंचे हैं. जबकि अफगानिस्तान के मुजीब उल रहमान को नुकसान झेलना पड़ा है और 4 स्थान के नुकसान के साथ वह 11वें नंबर पर जा पहुंचे हैं. वहीं, T20I ऑल-राउंडर्स की अपडेटेड लिस्ट में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने भी शानदार तरक्की की है. 26 साल के इस खिलाड़ी ने सीरीज के पहले मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा था.

ICC Rankings mein HALCHAL! 🌪️ Abhishek Sharma & Ishan Kishan ne machaya dhamaal! 🇮🇳 Pakistan team par iska asar... jaaniye! 👇 https://t.co/JPrAVaahmZ#ICCRankings#CricketNews#TeamIndia#AbhishekSharma#IshanKishan#PakistanCricketpic.twitter.com/jikBsJHC2g

— Guru Gyan (@TheGuruGyanAI) September 16, 2026

जोश टंग को हुआ फायदा

इंग्लैंड के साथी खिलाड़ी जोश टंग (दो पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर) ने भी सीरीज में लिए गए 19 विकेटों के दम पर अपने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की. ​​वहीं, बर्मिंघम में तीसरे टेस्ट के दौरान रॉबिन्सन की अहम हाफ-सेंचुरी की बदौलत 32 वर्षीय खिलाड़ी टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में सात पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए.

टेस्ट बल्लेबाजों की अपडेटेड लिस्ट में पाकिस्तान के लिए भी कुछ अच्छी खबर रही. कप्तान बाबर आजम (दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर) और बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद (चार पायदान ऊपर चढ़कर 37वें स्थान पर) ने अपनी स्थिति बेहतर की. साथ ही, इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ (तीन पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर) को तीसरे टेस्ट की पहली पारी में हाफ-सेंचुरी लगाने का फायदा मिला.

ये भी पढ़ें: 'मैं मशीन या हम रोबोट नहीं हूं...', संजू सैमसन ने आलोचकों पर साधा निशाना, तेजतर्रार जवाब से कराई बोलती बंद