दुनिया

  • Edited by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 25, 2026, 08:37 AM IST

अदालत की निगरानी संस्था ने जून में अपनी जांच में पाया था कि खान ने एक जूनियर आईसीसी कर्मचारी के साथ अनुचित यौन संबंध बनाकर 'कर्तव्य का गंभीर उल्लंघन और गंभीर कदाचार' किया। साथ ही, उन पर आरोप था कि उन्होंने संबंधित कर्मचारी को अपनी शिकायत आगे बढ़ाने से रोकने की भी कोशिश की।

Image

ICC अभियोजक करीम खान।

Photo :

AP

Karim Khan: यौन शोषण के मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के अभियोजक करीम खान को उनके पद से हट दिया गया है। गर्वनिंग बॉडी ने कहा है कि उसकी जांच में खान की सेक्सुअल कदाचार में संलिप्तता मिली है। इसके बाद खान पर कार्रवाई हुई है। यौन शोषण का यह मई 2025 का है। करीम पर एक पूर्व सहयोगी ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता ने खान पर शारीरिक हमले का भी आरोप लगाया है। 2021 में आईसीसी के तीसरे अभियोजक चुने गए करीम खान को पिछले महीने निलंबित कर दिया गया था। अब उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव 82 वोटों के समर्थन से पारित हो गया।

खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है

अदालत की निगरानी संस्था ने जून में अपनी जांच में पाया था कि खान ने एक जूनियर आईसीसी कर्मचारी के साथ अनुचित यौन संबंध बनाकर 'कर्तव्य का गंभीर उल्लंघन और गंभीर कदाचार' किया। साथ ही, उन पर आरोप था कि उन्होंने संबंधित कर्मचारी को अपनी शिकायत आगे बढ़ाने से रोकने की भी कोशिश की। करीम खान ने इन सभी आरोपों से लगातार इनकार किया है। उनके वकील ने कहा कि वे इस फैसले की वैधता और निष्पक्षता को उपलब्ध सभी कानूनी माध्यमों से चुनौती देंगे।

न्यूयॉर्क के यूएन कार्यालय में हुआ मतदान

रिपोर्टों के मुताबिक खान को उनके पद से हटान के लिए मतदान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुआ। ICC के कुल 125 सदस्य देशों में से 82 देशों ने करीम खान को उनके पद से हटाने के पक्ष में वोट दिया जबकि 13 देशों ने उनका समर्थन किया। वहीं, 15 देश मतदान से दूर रहे और अन्य सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।

कानूनी विकल्प खंगालेंगे खान

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पद से हटाए जाने के बाद उनके पास कौन-कौन से कानूनी विकल्प उपलब्ध हैं। मतदान के बाद जारी बयान में आईसीसी ने सदस्य देशों की 125 सदस्यीय असेंबली ऑफ स्टेट्स पार्टीज के इस फैसले का संज्ञान लिया। आईसीसी ने कहा, 'अदालत अपने सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक कार्यस्थल बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।'

Alok Rao

आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • World

End of Article