भरतपुर आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा सोमवार को महिलाओं से संवाद करने रसाला मोहल्ले पहुंचीं। महिलाओं ने बी-नारायण गेट स्थित शराब ठेके पर रातभर शराब बिकने और मोहल्ले में असामाजिक तत्वों के आने की शिकायत की। आईजी ने SHO और एडिशनल को कार्रवाई के निर्देश दिए। सा

.

आईजी प्रीति चंद्रा महिलाओं को सुरक्षा के बारे में बताते हुए।

आईजी प्रीति चंद्रा महिलाओं को सुरक्षा के बारे में बताते हुए।

महिलाओं ने शराब और असामाजिक तत्वों की शिकायत की

आईजी प्रीति चंद्रा ने रसाला मोहल्ले में महिलाओं से उनकी सुरक्षा और समस्याओं को लेकर बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि बी-नारायण गेट स्थित शराब के ठेके पर रातभर शराब बिकती है। शराब पीकर लोग मोहल्ले में उत्पात भी मचाते हैं। महिलाओं ने मोहल्ले में असामाजिक तत्वों के आने की समस्या भी बताई।

आईजी ने इस शिकायत पर SHO और एडिशनल को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से ज्यादा शराब की दुकानें खुली मिलने पर कार्रवाई की जाए।

महिलाओं की अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर तुरंत अधिकारियों को दिए निर्देश।

महिलाओं की अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर तुरंत अधिकारियों को दिए निर्देश।

अकेली रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर भी चर्चा

आईजी ने बताया कि संवाद के दौरान कई ऐसी महिलाओं से मुलाकात हुई, जो अकेली रहती हैं। उनसे पूछा गया कि उन्हें सुरक्षा संबंधी कोई परेशानी तो नहीं है और कोई उन्हें प्रताड़ित तो नहीं कर रहा।

जिन महिलाओं का कोई सहारा नहीं है, उनके लिए आईजी ने महिला पुलिस को निर्देश दिए कि वे आते-जाते समय उनसे बातचीत करें और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लें।

कालिका यूनिट को भी दिए निर्देश

आईजी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट की टीम भी मौजूद है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे महिलाओं से मिलकर सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर बातचीत करें और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करें।

पूरे राजस्थान में महिला सुरक्षा कार्यक्रम

आईजी प्रीति चंद्रा ने बताया कि राजस्थान के महानिदेशक के निर्देश पर पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पिछले दिनों भी बड़ा कार्यक्रम हुआ था, जिसमें महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया और अपनी सुरक्षा के तरीके बताए गए।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं से भी व्यक्तिगत रूप से बात कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं जानी जा रही हैं। अगर कोई महिला अकेली रहती है तो उससे यह भी पूछा जा रहा है कि कहीं कोई उसे प्रताड़ित तो नहीं कर रहा। इसी उद्देश्य से हर जिले में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।