सोनीपत5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कुवैत प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। - Dainik Bhaskar

कुवैत प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सोनीपत में बुधवार को कुवैत के प्रतिनिधिमंडल ने भारत अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार (आईआईएचएम) गन्नौर का दौरा किया। इस दौरान हरियाणा में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के साथ आईआईएचएम की सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

दौरे के दौरान हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने कुवैत प्रतिनिधिमंडल को आईआईएचएम गन्नौर में चल रही विकास गतिविधियों, प्रस्तावित अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।

सीएम के सलाहकार पवन चौधरी ने बताया कि गन्नौर में विकसित किया जा रहा आईआईएचएम फल, सब्जियों और अन्य शीघ्र खराब होने वाली बागवानी उपज के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की मार्केटिंग और संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका उद्देश्य भविष्य में गन्नौर को बागवानी व्यापार और इससे जुड़ी गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

सोनीपत में बुधवार को कुवैत के प्रतिनिधिमंडल ने भारत अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार (आईआईएचएम) गन्नौर का दौरा किया।

सोनीपत में बुधवार को कुवैत के प्रतिनिधिमंडल ने भारत अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार (आईआईएचएम) गन्नौर का दौरा किया।

व्यापार एवं मार्केटिंग शेड का किया निरीक्षण

कुवैत प्रतिनिधिमंडल ने IIHM परिसर में विकसित किए जा रहे व्यापार एवं मार्केटिंग शेड का भी दौरा किया। एचआईएचएमसीएल के सीईओ मोहिंदर ने प्रतिनिधिमंडल को शेड की प्रमुख विशेषताओं, उपलब्ध सुविधाओं, संचालन, प्रस्तावित उपयोग और परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजार परिसर में विकसित की जा रही एकीकृत सुविधाओं का उद्देश्य बागवानी उपज के व्यापार, मार्केटिंग, प्रबंधन और सप्लाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना है।

किसानों और व्यापारियों को मिलेंगे वैश्विक बाजार के अवसर

अधिकारियों ने बताया कि आईआईएचएम गन्नौर को आधुनिक और विश्वस्तरीय बागवानी बाजार के रूप में विकसित करने का काम जारी है। सरकार का जोर किसानों और व्यापारियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ बागवानी उत्पादों की वैश्विक स्तर पर बिक्री के अवसर बढ़ाने पर है। बाजार में विकसित होने वाली आधुनिक सुविधाओं से बागवानी क्षेत्र से जुड़ी व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण और लॉजिस्टिक्स में निवेश पर चर्चा

कुवैत प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। खास तौर पर बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में निवेश एवं सहयोग के संभावित अवसरों की जानकारी दी गई। एचआईएचएमसीएल के अधिकारियों ने राज्य में विकसित की जा रही प्रमुख परियोजनाओं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में भी प्रतिनिधिमंडल के साथ जानकारी साझा की।

कुवैत प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई

कुवैत प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई

हरियाणा-कुवैत सहयोग को लेकर हुआ विचार-विमर्श

दौरे के दौरान कुवैत और हरियाणा के बीच संभावित निवेश और भविष्य में सहयोग के विभिन्न रास्तों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने आईआईएचएम गन्नौर की क्षमता, विस्तार, आधुनिक सुविधाओं और निवेश की संभावनाओं को समझने में रुचि दिखाई।

अधिकारियों के अनुसार, यह दौरा बागवानी व्यापार, खाद्य प्रसंस्करण, मार्केटिंग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

दौरे के दौरान सीएम के सलाहकार पवन चौधरी, बागवानी विभाग के एचओडी (विशेष) अर्जुन सैनी, एचआईएचएमसीएल के सीईओ मोहिंदर, कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एचआईएचएमसीएल के सीईओ मोहिंदर ने कहा कि कुवैत प्रतिनिधिमंडल का दौरा हरियाणा के बागवानी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय निवेश और सहयोग की संभावनाओं को समझने तथा आईआईएचएम गन्नौर की क्षमताओं को वैश्विक निवेशकों के सामने रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

.

खबरें और भी हैं...

  • अंकित बालियान का आखिरी सॉन्ग 'लेगेसी' रिलीज: बंदूकों के साथ एक्टिंग, हरियाणवी सिंगर अमित सैनी ने पूरा किया; 5 गोलियां मारकर हत्या हुई थी

    बंदूकों के साथ एक्टिंग, हरियाणवी सिंगर अमित सैनी ने पूरा किया; 5 गोलियां मारकर हत्या हुई थी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट: फर्जी लोन कराकर 6 लाख रुपए हड़पे; बीमा पॉलिसी में लगाई सेंध, 2.30 लाख होल्ड कराए

    फर्जी लोन कराकर 6 लाख रुपए हड़पे; बीमा पॉलिसी में लगाई सेंध, 2.30 लाख होल्ड कराए|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मां की हत्या कराने की आरोपी इन्फ्लुएंसर सामने आई: बोलीं-विशाल मेरा बॉयफ्रेंड नहीं, सोनीपत पुलिस को झूठी कहानी बताई; मर्डर के बाद का CCTV

    बोलीं-विशाल मेरा बॉयफ्रेंड नहीं, सोनीपत पुलिस को झूठी कहानी बताई; मर्डर के बाद का CCTV|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत से 6 क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति यात्राएं रवाना: अरविंद शर्मा ने दिखाई हरी झंडी; PM मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना

    अरविंद शर्मा ने दिखाई हरी झंडी; PM मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर