Imran Khan India Leave Notice: बॉलीवुड स्टार खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया है. जानते हैं पूरा मामला.

Google Search

Imran Khan India Leave Notice: बॉलीवुड स्टार खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया है. जानते हैं पूरा मामला.

author-image

New Update

Imran-Aamir

Imran-Aamir Photograph: (Screengrab)

Imran Khan India Leave Notice: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे और एक्टर इमरान खान ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई है. लेकिन पिछले कुछ समय से इमरान विवादों में आ गए हैं. वहीं, अब उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया है. जानते हैं पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, हाल ही में एक्टर इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. ये प्रदर्शन10 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की मांग के समर्थन में आयोजित किया गया. उस दौरान एक्टर और बाकी कई अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. इमरान की एक क्लिप भी सामने आई थी, जिसमें वो पुलिस की गाड़ी में बैठे दिखे थे. फिर बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.

भारत छोड़ने का मिला नोटिस 

इस बीच अब एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस मिला है. बता दें, एक्टर के विरोध में शामिल होने के बाद पूर्व भाजपा सांसद  किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इमरान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. एक्टर पर आरोप था कि उनके पास विदेशी नागरिकता है और इसके बावजूद वो  'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. भाजपा नेता के पत्र के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस दिया.

Reports suggest that Mumbai Police has asked actor #ImranKhan, who holds US citizenship, to leave India following his participation in the anti-CEC protest. 👀 #MissMalini https://t.co/9aixDw7ot2

— MissMalini (@MissMalini) October 15, 2026

ये भी पढ़ें- सलमान खान के कमरे में भूत का साया, खुद खुलती थी अलमारी, बोलें- 'हमेशा कोई महसूस होता था...'

नोटिस में क्या लिखा गया?

मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से  इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम)  7 और 29 के तहत करवाई की गई है. जिसके चलते एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. वहीं, अब तक इस मामले में इमरान खान की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. 

इमरान ने दिया था बयान

वहीं, जब एक्टर को हिरासत में नहीं लिया गया था तो उन्होंने बताया था कि वो क्यों प्रदेर्शन का हिस्सा बवे. एक्टर ने कहा था- 'मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो इसी शहर में रहता है. मैं यहां ये देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है, और लोगों की आवाज को क्यों दबाया जा रही हैं, इसीलिए मैं यहां हूं. मैं ऐसी सिचुएशन में नहीं हूं कि किसी से कोई मांग कर सकूं और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं, मैं यहां बस एक प्रतिनिधि के तौर पर हूं.'

#WATCH | Mumbai: Before he was detained by Police, Actor Imran Khan says, "I don't have demands. I am here as a citizen, as someone who lives in this city. I am here to see why freedom of movement is being restricted—why people's voices are being suppressed. That is why I am here. I am not in a position to make demands of anyone. Nor am I part of any organization. I am just here as a representative..."

— ANI (@ANI) October 10, 2026

इमरान खान का वर्कफ्रंट 

इमरान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'जाने तू... या जाने ना', 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई है. लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब वो वापसी की तैयारी में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' है, जिसमें वो भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं. अब देखना होगा कि भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद एक्टर का करियर क्या मोड़ लेता है.

ये भी पढे़ं- Jailer 2 X Review: रजनीकांत की 'जेलर 2' को मेगा ब्लॉकबस्टर बता रहे लोग, ऋतिक के कैमियो पर बजी सीटियां