Imran Khan Citizenship Controversy:मुंबई में अभिनेता एजाज खान (Actor Eijaz Khan) ने अभिनेता इमरान खान (Imran Khan India Exit Notice) से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर इमरान खान (Imran Khan India Exit Notice) के पास भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) होता, तो इस मामले में कोई परेशानी नहीं होती। एजाज खान (Actor Eijaz Khan) ने इमरान की अमेरिकी नागरिकता को मुद्दा बताते हुए कहा कि उनके मुताबिक (Bollywood News) यही इस विवाद की वजह है।
इमरान खान विवाद पर बोले एजाज खान, अमेरिकी नागरिकता को बताया मुद्दा
मुंबई में एक्टर एजाज खान ने इमरान खान से जुड़े विवाद पर कहा कि अगर उनके पास भारतीय पासपोर्ट होता, तो कोई परेशानी नहीं होती. उन्होंने कहा कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और यही गलत है.#ImranKhan#EjazKhanpic.twitter.com/WNuPTiNHJj
— zingabad (@zingabad) October 16, 2026
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan Nephew) के भांजे और अभिनेता इमरान खान (Imran Khan India Exit Notice) को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस (Imran Khan India Exit Notice) जारी किया है। इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान खान (Imran Khan India Exit Notice) को हिरासत में भी लिया था। पुलिस के मुताबिक, इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं और प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को लेकर इमिग्रेशन कानून के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें नोटिस जारी कर निर्धारित समयसीमा के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें:Gold Silver Rate Today: नवरात्रि पर इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट
किरीट सोमैया ने भी उठाए थे सवाल
इमरान खान (Imran Khan India Exit Notice) के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। सोमैया का दावा था कि OCI कार्डधारक या विदेशी नागरिक भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले सकते। उन्होंने पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों से मामले की जांच करने की अपील की थी।
इस पूरे मामले के बीच एजाज खान (Ejaz Khanका बयान सामने आया है। उन्होंने इमरान खान की नागरिकता को लेकर अपनी राय रखी है। हालांकि, इस मामले में कानूनी कार्रवाई और इमिग्रेशन नियमों की वास्तविक स्थिति संबंधित अधिकारियों के आधिकारिक पक्ष से स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़ें:Tesla Flying Car Video: टेस्ला ने दिखाई उड़ने वाली रोडस्टर कार, हवा में लगाई कलाबाजी, 0.81 सेकेंड में 97 kmph की रफ्तार का दावा
लेखक
![]()