भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाना है. यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम ने इसी मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से पराजित किया था. उस मुकाबले में भारतीय टीम ने 226 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था. अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाहें सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर हैं.
दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें हैं. ईशान किशन इंजरी के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, ऐसे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिलने की पूरी संभावना है. वैभव की प्लेइंग-11 में एंट्री होने पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर आजमाया जा सकता है.
Fire in his shots, Ice in his veins 🧊 🔥 🎥 𝘾𝙖𝙡𝙢, 𝘾𝙤𝙢𝙥𝙤𝙨𝙚𝙙, 𝘾𝙡𝙖𝙨𝙨 Naman Dhir and the feeling of coming up clutch for #TeamIndia 👏 - By @RajalArora #NZvIND https://t.co/C8D02kwJoo
— BCCI (@BCCI) October 23, 2026
इसके अलावा भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कोई और बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है. पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे, मगर टीम मैनेजमेंट एक ही मैच बाद बहुत सारे बदलाव शायद ही करे.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव कर सकती है. तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने की संभावना है. जेमिसन के खेलने की स्थिति में फास्ट बॉलर एडम मिल्ने को बाहर बैठना पड़ सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.
दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.
भारत का फुल स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (दूसरे मैच से बाहर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.
न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा
पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत की 4 विकेट से जीत
दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे
तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 बजे
चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे
पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे
दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे
तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे
चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे
दूसरा टेस्ट: 27 से 1 दिसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे
---- समाप्त ----