सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित लक्ष्य नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज की इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 

Nursing Students Surguja

प्रदर्शन करते हुए नर्सिंग छात्राएं

  • Published: 25 Aug 2026, 03:44 PM IST
  • Last Updated: 25 Aug 2026, 03:44 PM IST

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित लक्ष्य नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज की इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सीतापुर में रैली निकालकर कॉलेज के सामने नारेबाजी की। 

छात्रों का आरोप है कि, एडमिशन के समय उन्हें कॉलेज की मान्यता होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब मान्यता नहीं होने की बात सामने आ रही है। इससे छात्राओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। छात्राएं कल कलेक्टर से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित लक्ष्य नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज की इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। @SurgujaDist #Chhattisgarh @GajendraYdvBJP #NursingCollege pic.twitter.com/GdAq2xE32g

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 25, 2026

100 से ज्यादा कॉलेजों की मान्यता रद्द
वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि, इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता जरूरी नहीं है। प्रबंधन के मुताबिक बिना इस मान्यता के भी छात्राएं देशभर में नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं। कॉलेज प्रबंधन ने यह भी दावा किया कि, प्रदेश के 100 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता काउंसिल ने निरस्त की है।

सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित लक्ष्य नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज की इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। @SurgujaDist #Chhattisgarh @GajendraYdvBJP #NursingCollege pic.twitter.com/PNPO92ZR0L

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 25, 2026

प्रबंधन ने दिया कोर्ट-सरकार के आदेशों का हवाला
फिलहाल छात्राएं मान्यता की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रही हैं, जबकि कॉलेज प्रबंधन सरकार और कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा है।

लक्ष्य नर्सिंग कॉलेज डायरेक्टर अरुण गुप्ता ने बताया कि, छात्राओं का कहना है कि कॉलेज के पास INC की अनुमति नहीं है। यह सही है कि वर्तमान में हमारे पास INC की अनुमति नहीं है, लेकिन पूर्व में हमें मान्यता प्राप्त थी। @SurgujaDist #Chhattisgarh@GajendraYdvBJP #NursingCollege pic.twitter.com/WRk2rOILeE

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 25, 2026

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)