IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी, इस पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. हो सकता है कि प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए जाएं.
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी, इस पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. हो सकता है कि प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए जाएं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/14/team-india-2026-09-14-16-22-49.jpg)
Team India
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को दिल्ली में ही खेला जाएगा. इस दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 1 या 2 छोटे बदलाव होने की पूरी संभावना है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने व पांचवें गेंदबाज की समस्या को सुलझाने के लिए कुछ खिलाड़ियों को रोटेट कर सकते हैं. हालांकि, पहले मैच में संजू सैमसन फ्लॉप रहे थे, लेकिन 7 विकेट से मिली शानदार जीत के बाद मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बड़ा फेरबदल करने से बचेगा.
विनिंग कॉम्बिनेशन पर भरोसा, बड़े फेरबदल से बचेगा मैनेजमेंट
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में किसी बड़े फेरबदल के मूड में नहीं होगा. आमतौर पर टीमें जीत के बाद अपने कोर कॉम्बिनेशन को नहीं छेड़ती हैं. हालांकि, पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बल्ले से फ्लॉप रहे थे, लेकिन मैनेजमेंट उन्हें फॉर्म में लौटने का एक और मौका देना चाहेगा. सैमसन की काबिलियत को देखते हुए उन्हें इतनी जल्दी प्लेइंग 11 से बाहर करना जल्दबाजी होगी. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल होना मुश्किल है. उन्हें फिर बाहर बैठना पड़ सकता है.
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: टीम इंडिया ने किया इनकार, तो अब ट्रॉफी किसके पास रहेगी? जानिए क्या कहता है नियम
भारत की पांचवें गेंदबाज की समस्या सुलझाने पर नजर
पहले टी20 में टीम इंडिया को पांचवें गेंदबाज की कमी थोड़ी खलती दिखी थी. कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर इस समस्या का परमानेंट इलाज ढूंढना चाहते हैं. ऐसे में बेंच पर बैठे किसी ऑलराउंडर या अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. यह बदलाव टीम को छठा गेंदबाजी विकल्प भी देगा, जिससे मैच के दौरान कप्तान के पास रणनीतिक बदलाव करने की आजादी होगी.
टीम इंडिया के पास है बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका
चूंकि भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और सीरीज का अगला मैच जीतकर इसे अपने नाम करना चाहती है, ऐसे में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना भी कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर की रणनीति का हिस्सा हो सकता है. वर्कलोड मैनेजमेंट और भविष्य के दौरों को देखते हुए किसी मुख्य तेज गेंदबाज या स्पिनर को आराम देकर बेंच पर बैठे युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
टीम इंडिया को आगे खेलना है एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज T20 सीरीज
टीम इंडिया को अगले कुछ दिनों में एशियन गेम्स खेलना है और इसके बाद अक्टूबर में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इसे देखते हुए टीम इंडिया कुछ अलग फैसला ले सकती है. जसप्रीत बुमराह को हो सकता है कि दूसरे या फिर तीसरे टी20 मैच में रेस्ट दिया जा सकता है, क्योंकि टीम इंडिया को अगले कुछ महीने अहम सीरीज खेलने हैं, जिसमें बुमराह की मौजूदगी अहम रहने वाली है.
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/ रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
यह भी पढ़ें: मोहसिन नकवी की क्या शुरू हो चुकी है ACC अध्यक्ष पद की उल्टी गिनती? जानें कब छिन जाएगी कुर्सी