क्रिकेट
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jul 17, 2026, 08:45 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिताफ तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। एक अहम खिलाड़ी चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गया है।
![]()
वॉशिंगटन सुंदर
Photo :
AP
लंदन: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान उनके पैर में चोट लगी थी, इसके बाद उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी। दूसरी पारी में वो मैदान पर नहीं उतरे और अब खबर आई है कि वो तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं।बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में वॉशिंगटन ने अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया की 6 विकेट से जीत में अहम भूमिका अदा की थी।
कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन सुंदर की जगह तीसरे और आखिरी मुकाबले के लिए कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। कुलदीप भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 121 मैचों में 194 विकेट लिए हैं। जब वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में होते हैं, तो दाएं या बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आसानी से छका सकते हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनकी कमियों की वजह से अक्सर उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाती है।
बल्लेबाजी करते वक्त हुए थे चोटिल
सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में सुंदर ने 5 गेंद में 2 रन बना थे। पारी के दौरान वो फीजियो से अपनी जांघ पर पट्टी बंधवाते नज़र आए थे। आउट होने के बाद मैदान से बाहर जाते वक्त वो तकलीफ में दिखे थे। मैच के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा, वॉशिंगटन को चोट उस वक्त लगी जब वे मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलने के बाद रन लेने के लिए दौड़े और अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। मुझे लगता है कि यह उनके हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट है।
प्लेइंग-11 के चयन की है चुनौती
भारतीय टीम के सामने सीरीज में जीत दर्ज करने के साथ-साथ प्लेइंग-11 के चुनाव की चुनौती है। केएल राहुल दूसरे मुकाबले में बीमार होने की वजह से नहीं खेले थे। उनकी जगह टीम में आए इशान किशन नाकाम रहे। ऐसे में रविवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले से भारतीय टीम मैनेजमेंट को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
![]()
नवीन चौहानauthor
नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article