Lowest Total Defended At Cardiff: भारत और इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 233 रन बना पाई.

Written By : नीरज शर्मा |  Updated at : 16 Jul 2026 10:54 PM (IST)

Preferred Sources

lowest score defended in odi cardiff sophia gardens can team india defend 233 runs against england ind vs eng 2nd odi IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य

कार्डिफ पर सबसे कम कितना स्कोर डिफेंड हुआ?

Source : सोशल मीडिया

भारत और इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. 44 ओवर की बैटिंग के बाद भारतीय 233 रनों पर ढेर हो गई.  वनडे मैचों में कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर बड़े-बड़े स्कोर बनते रहे हैं, लेकिन क्या टीम इंडिया 234 के लक्ष्य को डिफेंड कर सकती है. जान लीजिए इस मैदान पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है.

क्या टीम इंडिया डिफेंड कर लेगी 233 रन

जी हां, टीम इंडिया के पास इंग्लैंड को हराने का बहुत अच्छा मौका है. वनडे में सोफिया गार्डन्स पर 169 रन भी डिफेंड हो चुके हैं. यह कारनामा साल 2013 में इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था. उस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 169 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड केवल 159 के स्कोर पर धराशाई हो गई थी.

टीम इंडिया के लिए चिंता की बात यह है कि कार्डिफ में चेजिंग रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. यहां खेले गए 31 वनडे मैचों में 19 बार टारगेट सफलतापूर्वक चेज हो चुका है.

वनडे क्रिकेट के इतिहास को उठाकर देखें तो भारतीय टीम कई बार 200 से कम स्कोर को डिफेंड कर चुकी है. टीम इंडिया द्वारा डिफेंड हुआ सबसे कम स्कोर 126 रन है, जो उसने साल 1985 में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल किया था.

कोहली और अय्यर का अर्धशतक

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी. कप्तान शुभमन गिल अच्छे टच में दिखे लेकिन 31 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया. एक तरफ विराट ने 65 रनों की पारी खेली, जो उनका इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में चौदहवां 50+ स्कोर है. दूसरी ओर श्रेयस एयर ने 66 रनों की जुझारू पारी खेली.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'

विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

Read More

Published at : 16 Jul 2026 10:47 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola