12:14 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: कुछ अनोखे आंकड़े
फुल मेंबर टीमों ने कितने अलग-अलग देशों का सामना किया?
- 32 : जिम्बाब्वे
- 27 : आयरलैंड
- 21 : पाकिस्तान/बांग्लादेश
- 20 : भारत
- 19 : न्यूजीलैंड/अफगानिस्तान
- 18 : इंग्लैंड/दक्षिण अफ्रीका/श्रीलंका/वेस्टइंडीज
- 15 : ऑस्ट्रेलिया
भारत ने पहली बार सामना करने वाले 19 में से 16 विरोधियों को हराया है। भारत को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला बेनतीजा रहा। किसी अन्य फुल मेंबर टीम का किसी नए प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में भारत से बेहतर रिकॉर्ड नहीं है।
भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
- 17 साल 228 दिन — गुलशन झा (नेपाल)
- 17 साल 341 दिन — मैक्स हाइंगो (नामीबिया)
- 17 साल 357 दिन — चार्ली हारा-हिंज (जापान)*
- 19 साल 11 दिन — नूर अहमद (अफगानिस्तान)
- 19 साल 105 दिन — तेंदई चतारा (जिम्बाब्वे)
12:05 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान: लैकलन यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातरू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लन सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
विज्ञापन
12:03 PM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत ने जीता टॉस
जापान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जापान की कप्तानी केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग कर रहे हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला पांच-पांच ओवर का कर दिया गया है।
11:59 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: टॉस के लिए तैयार दोनों कप्तान, 5-5 ओवर का होगा मुकाबला
टॉस के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। जापान के कप्तान केंडल अपनी टीम की जर्सी पहनकर मैदान के पास पहुंच चुके हैं। स्थानीय समयानुसार 15:30 बजे (भारतीय समयानुसार 12:00 बजे) टॉस होगा। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर भी नीली भारतीय जर्सी में मैदान पर पहुंच गए हैं। मुकाबला स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे (भारतीय समयानुसार 12:30 बजे) शुरू होगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला 5-5 ओवर का कर दिया गया है।
11:20 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: अंपायर ने किया निरीक्षण
अंपायरों और मैच रेफरी ने दोनों कप्तानों के साथ लंबी बातचीत की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाया गया, जो अच्छी खबर है। अभी भी मैच होने की उम्मीद बनी हुई है। मैच रेफरी ने वीवीएस लक्ष्मण से भी जाकर बात की। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'अगला निरीक्षण स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे) होगा।'
11:09 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: मैदान में कई खामियां
मैच रेफरी ग्राउंड स्टाफ के साथ चर्चा कर रहे हैं। मैदान पर अब भी कई जगहों पर परेशानी नजर आ रही है। कुछ हिस्सों में नमी होने के कारण खेल शुरू होने में और देरी हो रही है। फिलहाल न तो सुपर सॉपर और न ही ग्राउंड स्टाफ मैदान पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि मैदान अपने आप सूख जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: दोनों टीमें मैदान पर, निरीक्षण जारी
दोनों टीमें मैदान पर वॉर्म-अप कर रही हैं। भारतीय खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं, जबकि जापान के खिलाड़ी गेंद से अभ्यास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस समय मैदान का निरीक्षण किया जा रहा है। कुछ देर पहले धूप खिली हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर आसमान में बादल छा गए हैं।
10:33 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: निरीक्षण फिर टला, अब 10:45 बजे होगा मैदान का जायजा
मौसम अभी भी थोड़ा बादलों वाला है और मैदान गीला बना हुआ है। ऐसे में मैच को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। अब मैदान का अगला निरीक्षण स्थानीय समयानुसार दोपहर 15 मिनट बाद यानी 10:45 बजे होगा।
10:27 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: क्या आप जानते हैं?
चार्ली हारा-हिंजे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के ज्ञात खिलाड़ी हैं। उन्होंने 15 साल 244 दिन की उम्र में मई 2024 में सानो में मंगोलिया के खिलाफ 5/6 का शानदार प्रदर्शन किया था।
09:59 AM, 22-Sep-2026
IND vs JAP Live Score: भारत की होगी तैयारी
जापान के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए एशियन गेम्स के लिए अच्छी तैयारी होगी। टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को करेगा।