1. Hindi News

  2. खेल

  3. क्रिकेट

  4. IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू, टिम सिफर्ट और फिन ऐलन ने संभाला मोर्चा

  Live Now

Updated : Oct 22, 2026 12:34 pm IST

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में कमेंट्री आप यहां देख और पढ़ सकते हैं। साथ ही आपको सारे बड़े अपडेट भी मिलते रहेंगे।

Shreyas Iyer and Mitchell Santner- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटनर Image Source : PTI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज का पहला मैच आज क्राइस्टचर्च में है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करेगी, जो भी लक्ष्य मिलेगा, उसका पीछा भारतीय टीम करेगी। ये एक लंबी सीरीज है, इसमें टी20 इंटरनेशनल मैचों के अलावा पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इस मैच का लाइव स्कोर और सारे बड़े अपडेट आपको यहां नीचे मिलते रहेंगे। साथ ही आपको हिन्दी में कमेंट्री पढ़ने का भी मौका मिलेगा। 

टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की कठिन चुनौती

टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि जल्दी हमें देखना होगा कि विकेट कैसा खेलेगा। हर कोई प्रोफेशनल है। बहुत सारी पॉजिटिव बातें हैं, खासकर बैटिंग में टीम ने अच्छा किया है। यहां पर बॉलिंग करना आसान नहीं था। नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव आज खेल रहे हैं। टीम इंडिया का पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा व्यस्त रहा है। टीम दो ही दिन पहले न्यूजीलैंड पहुंची है, ऐसे में तैयारी का बहुत ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया है। न्यूजीलैंड की पिचों पर भारतीय टीम को काफी संभलकर खेलना होगा। टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण माना जाता है, इस बार भी चैलेंज मुश्किल होगा। 

न्यूजीलैंड में बड़ा स्कोर बनना मुश्किल

न्यूजीलैंड में रन बनाना एक कठिन काम होता है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यहां बल्लेबाज ताबड़तोड़ तरीके से रन नहीं बना पाता है। यही वजह है कि न्यूजीलैंड में पिछली बार 200 रन का स्कोर किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में अब से करीब 9 साल पहले बना था, इससे समझा जा सकता है कि चुनौती कितनी बड़ी है। यहां गेंद स्विंग होती है, शायद इसलिए काफी लंबे अर्से के बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में वापस एंट्री मिली है। 

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज से बाहर

इस सीरीज के दौरान भारत के दो बड़े और मैच विनर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। बुमराह को आराम दिया गया है और पांड्या अभी पूरी तरह से फिट नहीं बताए जा रहे हैं। 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन 

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Latest Cricket News

Live updates :india vs new zealand 1st t20i live score

Auto Refresh

Refresh

  • 12:34 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    न्यूजीलैंड की ​बल्लेबाजी शुरू

    न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर टिम सिफर्ट और फिन ऐलन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं। करीब तीन साल बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला है।

  • 12:26 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    स्टीफन फ्लेमिंग ने बजाई घंटी

    न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने घंटी बजाकर मैच शुरू होने का ऐलान कर दिया है। इस वक्त पहले भारत का राष्ट्रगान बजाया जाएगा, उसके बाद NZ का राष्ट्रगान बजाया जाएगा। फिर मैच शुरू हो जाएगा।

  • 12:23 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I मैच

    159 : रोहित शर्मा
    138 : हार्दिक पांड्या
    125 : विराट कोहली
    113 : सूर्यकुमार यादव
    113 : अक्षर पटेल*
    100 : जसप्रीत बुमराह
    100 : अर्शदीप सिंह*
    98 : एमएस धोनी

    अर्शदीप अपना 100वां T20I मैच खेल रहे हैं

  • 12:19 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    तेज गेंदबाजों पर होगा न्यूजीलैंड को जल्दी समेटने का दरोमदार

    आज के मैच में न्यूजीलैंड की टीम को जल्दी समेटने का दारोमदार तेज गेंदबाजों पर होगा। अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव शुरुआत में गेंदबाजी करेंगे। नितीश कुमार रेड्डडी भी मध्यम गति से गेंदबाजी करते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और नमन धीर संभालेंगे।

  • 12:16 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को नहीं मिला मौका

    आज के मैच में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती नहीं खेल रहे हैं। दोनों भारत के लिए मैच विनर स्पिनर हैं। माना जा रहा है कि पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी, इसलिए ऐसा किया गया है।

  • 12:12 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

    फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

  • 12:08 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

  • 12:05 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीत लिया है और श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज भी वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं।

  • 12:01 PM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की संभावित प्लेइंग XI

    संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

  • 11:58 AM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    अर्शदीप सिंह खेलेंगे 100वां T20 इंटरनेशनल

    तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए भी यह मुकाबला खास रहने वाला है। वह अपने T20 इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच खेलने उतरेंगे। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश से प्रभावित पिछले T20I मुकाबले में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिल पाया था।

  • 11:56 AM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    अर्शदीप सिंह - 145
    जसप्रीत बुमराह - 126
    हार्दिक पांड्या - 114
    अक्षर पटेल - 113
    कुलदीप यादव - 98

  • 11:49 AM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    इन आंकड़ों पर भी डालिए नजर

    इस साल भारत और न्यूजीलैंड की टीमें छह बार आमने-सामने हुई हैं। जिनमें से पांच मैच भारत ने जीते हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा कि सभी मैच भारत में खेले गए हैं। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में यह भारत का पहला T20I होगा।

  • 11:44 AM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    आज कुलदीप यादव पूरा कर सकते हैं विकेटों का शतक

    कुलदीप यादव T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने के करीब हैं। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए महज दो विकेटों की जरूरत है। अगर कुलदीप आज ही यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह 100 T20I विकेट चटकाने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। 

  • 11:39 AM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    कैसी होगी आज के मैच की पिच

    क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां पेसर्स को मदद मिलती है। मुकाबले में तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है। तेज गेंदबाज पेस और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने के बाद लक्ष्य का पीछा करना बेहतर रणनीति हो सकती है।

  • 11:34 AM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला

    भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आज कुछ ही देर बाद न्यूजीलैंड से पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरेगी। मैच के लिए 12 बजे टॉस होगा। सीरीज के दौरान पांच मैच खेले जाएंगे।

  • 11:26 AM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड

    फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर। 

  • 11:14 AM (IST) Oct 22, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड

    संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।

Follow IndiaTV on WhatsApp