Aug 02, 2026 09:14 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Indian Royals vs Pakistan Panthers: जाम्बिया में खेली जा रही एशियन लीजेंड्स लीग में आज इंडियन रॉयल्स का सामना पाकिस्तान पैंथर्स हुआ। इस मुकाबले में भारतीय लीजेंड्स ने पाकिस्तान के दिग्गजों को दो विकेट से हार थमाई।168 रनों के लक्ष्य को भारत ने 14 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

भारत बनाम पाकिस्तान एशियन लीजेंड्स लीग 2026
Indian Royals vs Pakistan Panthers: जाम्बिया में खेली जा रही एशियन लीजेंड्स लीग में आज इंडियन रॉयल्स का सामना पाकिस्तान पैंथर्स हुआ। इस मुकाबले में भारतीय लीजेंड्स ने पाकिस्तान के दिग्गजों को दो विकेट से हार थमाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक ने 168 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 2 विकेट शेष रहते हासिल किया। शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। पाकिस्तान भी अपने पूर्व दिग्गजों के दम पर भारत से कड़ा मुकाबला करने उतरा थी, लेकिन उसे हार का सामाना करना पड़ा।
इंडियंस रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को एशियन लीजेंड्स लीग में 2 विकेट से हराया।
Indian Royals Score: 170/8 (17.4 ओवर)
Pakistan Panthers score: 167/6 (20 ओवर)
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हुई। नमन ओझा 4 (4) बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद इरफान ने आउट किया। इरफान की हाइट 7 फिट से अधिक है। अभिषेक भी आउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले शानदार शॉर्ट्स खेले और भारत को पहला विकेट गिरने के बाद अच्छी शुरुआत दी। उन्हें भी मोहम्मद इरफान ने ही आउट किया। भारत के चार विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन उसके बाद ऋषि धवन और सारुल के ने पारी को संभाला। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद भारत के विकेट जल्दी- जल्दी गिरे। चार विकेट बहुत जल्दी आउट हो गए। हालांकि, आखिरी बल्लेबाजों ने पारी को संभाला और आक्रामक शॉट्स लगाकर भारत को जीत दिलाए। भारत ने 14 गेंद शेष रहते यह मुकाबला जीत लिया। असद पठान के बाद एक और बल्लेबाज रन आउट हुआ। ऋषि धवन ने 32 गेंदों में 50 रन जड़ दिया। वे 33 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सारुल 29 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम इन दोनों के आउट होने के बाद स्ट्रगल कर रही थी, लेकिन अंत में जीत मिली है। इंडियंस रॉयल्स की यह इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।
पाकिस्तानी लीजेंड्स ने 168 रनों का रखा लक्ष्य
पाकिस्तान की इस मुकाबले में तेज शुरुआत रही थी, लेकिन 18 रन पर पहला झटका यासिर बट्ट के रूप में लगा। इसके बाद इमरान नजीर और इबरार ने अच्छी बल्लेबाजी की। इमरान 47 (29) बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान पैंथर्स का स्कोर 100 के पार हो गया। भारत को तीसरा विकेट मिल गया। ऋषि धवन ने यह विकेट लिया। यासिर बट्ट 6 (12) बनाकर आउट हुए। उन्हें मनप्रीत गोनी ने आउट किया। भारत को दूसरी सफलता सुबोध ने इमरान नजीर के रूप में दिलाई, जो 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए हैं। अंत में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और पाकिस्तान को 167/6 के स्कोर पर रोकने में सफल रहे।
बांग्लादेश टाइगर्स को हराकर आई थी इंडियंस रॉयल्स
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रन से हराया था। पाकिस्तान पैंथर्स को अपने पहले मुकाबले में एशियन स्टार्स के हाथों 85 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी है। एशियन लीजेंड्स लीग का यह दूसरा सीजन है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है। फाइनल मुकाबला 10 अगस्त को खेला जाएगा। पिछले सीजन में टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल मैच में एशियन स्टार्स से हारने के कारण उपविजेता रही थी। इस बार टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान का मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है।
फ्री में कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव?
india vs pakistan live indian royals vs pakistan panthers live updates: फ्री में इस मैच के लाइव अपडेट के लिए आप लाइव हिंदुस्तान से जुड़े रहें। इसका प्रसारण बहुत कम बेवसाइट में हो रहा है।
सब्सक्रिप्शन से या टीवी पर यहां देखें
india vs pakistan live indian royals vs pakistan panthers live updates: मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए आपको फैनकोड (FANCODE) ऐप्प डाउनलोड करना होगा। इस मैच का या फिर पूरे एशियंस लीजेंड्स लीग का सब्सक्रिप्शन लेना होगा जो 89 रुपये में आएगा। आज के मैच को लाइव देखने के लिए आप ऐप्प में 29 रुपये का पेमेंट करके आनंद उठा सकते हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग भी इसी ऐप्प पर प्रसारित हो रहा है। टीवी पर आप मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के नेटवर्क्स पर देख सकते हैं।
इंडियंस रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वॉड
इंडियन रॉयल्स: शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, फैज फजल, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, पवन नेगी, नमन ओझा, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, शाहबाज नदीम, सुदीप त्यागी, अनुरीत सिंह, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती और अन्य प्लेयर भी।
पाकिस्तान पैंथर्स: शरजील खान, उमर अकमल, समी असलम, इमरान नजीर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, कामरान अकमल, अब्दुर रहमान, यासिर शाह, सोहेल तनवीर, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, राहत अली, राणा नईम अनवर, वहाब रियाज, सईद अजमल और अन्य प्लेयर्स भी।
