IND vs SL: आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह की जगह मिला मौका, श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल

भारत की टेस्ट टीम में आकिब नबी ( Photo: PTI)

Auqib Nabi replaces Jasprit Bumrah: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम इंडिया में मौका मिला है. वो श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करेंगे. बुमराह को अंत समय में श्रीलंका दौरे की टेस्ट टीम से बाहर होना पड़ा. उनके बाएं घुटने में इंजरी अभी भी बरकरार है, जिसके चलते BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी. बुमराह के बाहर होने के बाद ये सवाल लगातार बरकरार था कि किसे मौका मिलेगा? लेकिन, जैसा कि कयास थे, सेलेक्टर्स ने आकिब नबी के नाम पर मुहर लगा दी है.

आकिब नबी के सेलेक्शन की BCCI ने दी जानकारी

BCCI ने अपने एक्स हैंडल पर आकिब नबी के चुने जाने को लेकर जानकारी शेयर की और बताया कि जम्मू कश्मीर के गेंदबाज को पहली बार भारत की टेस्ट टीम के लिए चुना जाता है.

𝗡𝗘𝗪𝗦:

Auqib Nabi replaces Jasprit Bumrah in India’s Test squad.

Details 🔽 #TeamIndia | #SLvIND https://t.co/lAf25FbpDN

— BCCI (@BCCI) August 3, 2026

आकिब नबी को क्यों मिला मौका?

आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में मौका उनके घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते मिला है. नबी ने रणजी ट्रॉफी के पिछले 2 सीजन में 104 विकेट अपने नाम किए हैं. इसमें से 60 विकेट उन्होंने 2025-26 सीजन में लिए और जम्मू कश्मीर को रणजी ट्रॉफी का उसका पहला खिताब जिताने में मदद की.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नबी, हाल ही में श्रीलंका का दौरा करने वाली इंडिया ए टीम का भी हिस्सा थे. उन्होंने वहां 2 टेस्ट मैच में 6 विकेट अपने नाम किए थे.

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

आकिब नबी के जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करने के बाद श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम अब कुछ इस प्रकार है.

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल,ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन.

श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम

टीम इंडिया 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होगी, जहां वो पहले 7 अगस्त से कोलंबो में एक 3 दिनी वॉर्म अप मैच खेलेगी. वहीं 15 अगस्त से सीरीज का पहला टेस्ट गॉल में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट का आगाज 23 अगस्त से कोलंबो में होगा.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button