Aug 15, 2026 05:58 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट आज से गॉल में खेला जाना है। WTC फाइनल के नजरिए से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। आइए जानते हैं आप IND vs SL लाइव मैच कहां देख सकते हैं।

IND vs SL LIVE स्ट्रीमिंग
इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। जो यह सीरीज हारेगा उसकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हो जाएगी। फिलहाल भारत WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें तो श्रीलंका 6ठे पायदान पर है। टीम इंडिया लगभग 10 दिन पहले श्रीलंका पहुंच गई थी। भारत ने यहां एक वॉर्म अप मैच भी खेला जिसमें उन्होंने श्रीलंका XI को तीन दिन के अंदर ही मात दी। अब देखना होगा कि खिलाड़ी टेस्ट मैच में कैसा परफॉर्म करते हैं। आइए एक नजर IND vs SL मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं-
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?
India vs Sri Lanka पहला टेस्ट शनिवार, 15 अगस्त से खेला जाएगा, जो 19 अगस्त तक चलेगा।
IND vs SL 1st Test कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs Sri Lanka पहला टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?
IND vs SL 1st Test भारतीय समयानुसार भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और धनंजय डी सिल्वा- आधा घंटा पहले यानी साढ़े नौ बजे मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट टीवी पर कैसे देखें लाइव?
India vs Sri Lanka पहला टेस्ट टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नहीं बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे।
IND vs SL 1st Test की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहले टेस्ट का ऑनलाइन मजा आप जियोहॉटस्टार नहीं बल्कि सोनीलिव पर उठा सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें India vs Sri Lanka पहला टेस्ट?
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज फ्री में मजा आप DD स्पोर्ट्स पर DD फ्री डिश पर उठा सकते हैं।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका स्क्वॉड
इंडिया स्क्वाड: शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, औकिब नबी, सरफराज खान।
श्रीलंका स्क्वाड: धनंजय डी सिल्वा (c), कामिंडू मेंडिस (vc), लाहिरू उडाना, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, पसिंदू सूर्यबंदारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।
लेखक के बारे में
Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें