IND vs SL Highlights: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम के लिए ईशान किशन ने 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

IND vs SL Highlights: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम के लिए ईशान किशन ने 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

author-image

Ashik Kumar

01 Oct 2026

08:39 IST

एडिट

01 Oct 2026

12:44 IST

New Update

IND vs SL Highlights

IND vs SL Highlights

IND vs SL Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में हरा दिया है. टीम इंडिया से जीत के लिए मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम मात्र 45 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारत ने 124 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया. श्रीलंका के 4 बल्लेबाज रन आउट हुए वहीं टीम की ओर से 6 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए. इस जीत के साथ ही भारत ने एक बार फिर से एशिया क्रिकेट में अपना दबदबा दिखा दिया है. अब भारतीय क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा, जिसमें टीम इंडिया गोल्ड मेडल मैच जीतने के लिए उतरेगी.

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 30, 2026
  • Oct 01, 2026 12:44 IST

    IND vs SL Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर बनाई फाइनल में जगह

    इंडियन क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल-1 में भारत और श्रीलंका की टक्कर हुई. इस मैच में इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए. श्रीलंका की टीम 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 45 रन बना पाई और 124 रनों से मैच हार गई. इस मैच में जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 80 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 38, श्रेयस अय्यर ने 15 रन बनाए. वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए.

    — BCCI (@BCCI) October 1, 2026
  • Oct 01, 2026 12:19 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: श्रीलंका ने खोया सातवां विकेट

    वाशिंगटन सुंदर ने वानुजा सहन को 1 रन के निजी स्कोर पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. टीम का स्कोर 7 ओवर में 35 पर 7 विकेट हो चुका है.

  • Oct 01, 2026 12:10 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: श्रीलंका को लगा छठवां झटका

    नुवानीडू फर्नांडो 15 रन बनाकर रन आउट हो गए. उनके रूप में टीम को छठवां झटका लगा. भारत का स्कोर इस समय 4.5 ओवर में 6 विकेट पर 31 रन हो चुका है. 

  • Oct 01, 2026 12:05 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में लिए 2 विकेट

    अक्षर पेटल ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर 3.4 ओवर में 18 रन पर 5 कर दिया है. अक्षर ने पहले सहान अराचिगे 9 को आउट किया और फिर एशेन बंडारा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया.

  • Oct 01, 2026 11:53 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: श्रीलंका का गया तीसरा विकेट

    श्रीलंका को दूसरे ओवर में लसिथ क्रूसपुले (0) के रूप में तीसरा झटका लगा. उन्हें रवि बिश्नोई ने रन आउट कर दिया. श्रीलंका का स्कोर 1/2 है.

  • Oct 01, 2026 11:51 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: जसप्रीत बुमराह ने 1 ओवर में लिए 2 विकेट

    जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को एक ही ओवर में 2 झटके दे दिए हैं. सोहन डे लिवेरा को बुमराह ने 0 के स्कोर पर संजू सैमसन के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया. टीम का स्कोर 1 ओवर के बाद 1 रन पर 2 विकेट हो चुका है.

  • Oct 01, 2026 11:47 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: जसप्रीत बुमराह ने लिया पहला विकेट

    श्रीलंका को पारी की दूसरी ही बॉल पर पहला झटका लगा है. सिनेथ जयवर्धने (0) को जसप्रीत बुमराह ने एलबीड्ब्लू आउट कर पवेलियन दिया. श्रीलंका का स्कोर 0/1 है.

  • Oct 01, 2026 11:45 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी हुई शुरू

    भारत से जीत के लिए मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ने श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू कर दी है. भारत के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं. 

  • Oct 01, 2026 11:28 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत ने श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य

    एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए हैं. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए. उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. ईशान ने 46 बॉल में 4 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 80 रनों की पारी खेली. वहीं टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 21 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में थारिंडु रत्नायके और सहन अरच्चिगे ने 2-2 विकेट हासिल किए. 

    — BCCI (@BCCI) October 1, 2026
  • Oct 01, 2026 11:10 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: ईशान किशन ने लागई हाई सेंचुरी

    ईशान किशन ने 33 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं टीम इंडिया का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट पर 137 हो चुका है.

  • Oct 01, 2026 10:57 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका

    लथिस क्रोस्पुल्ले की गेंद पर अक्षर पटेल 13 रन बनाकर सहान अराचिगे के हाथों कैच आउट हो गए. टीम का स्कोर 13.5 ओवर में 112 पर 5 विकेट हो गया है. 

  • Oct 01, 2026 10:55 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत ने 12 ओवर में बनाए 107 रन

    टीम इंडिया ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 32 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. अभी 8 ओवर का खेल बाकी है.

  • Oct 01, 2026 10:44 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका

    टीम इंडिया को चौथा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर (13) के रूप में लगा. उन्हें वानुजा सहन ने क्लीन बोल्ड कर दिया. टीम इंडिया 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बना चुकी है.

  • Oct 01, 2026 10:35 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट

    वैभव सूर्यवंशी 21 बॉल में 38 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 6 चौके और 2 छ्कके अपनी पारी के दौरान लगाए. इस पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 180.95 का रहा था. टीम इंडिया का स्कोर 7.1 ओवर में 3 विकेट पर अब तक 63 रन हो चुका है.

  • Oct 01, 2026 10:25 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत ने 5 ओवर में पूरे किए 50 रन

    भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन पूरे कर लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी 16 बॉल में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. वो 6 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं.

  • Oct 01, 2026 10:15 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

    टीम इंडिया को संजू सैमसन के रूप में दूसरा झटका लगा है. संजू 7 रन बनाकर थारिंडु रत्नायके का शिकार बने. टीम का स्कोर इस समय 3 ओवर में 2 विकेट पर 24 रन है. 

  • Oct 01, 2026 10:06 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: अभिषेक शर्मा हुए आउट

    भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा (7) के रूप में लगा. उन्हें कप्तान सहन अराचिगे ने आउट किया. टीम का स्कोर 1.2 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन है.

  • Oct 01, 2026 10:03 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: पहले ओवर में बने 6 रन

    वैभव सूर्यवंशी के 5 और अभिषेक शर्मा ने 1 रन की बदौलत भारत ने पहले ओवर में 6 रन बनाए.

  • Oct 01, 2026 10:00 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद

    भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर आए हैं. 

  • Oct 01, 2026 09:56 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग-11

    लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो

  • Oct 01, 2026 09:41 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत की प्लेइंग-11

    वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

    — BCCI (@BCCI) October 1, 2026
  • Oct 01, 2026 09:33 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुकी गेंदबाजी

    एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही इस अहम मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाली है.

    — BCCI (@BCCI) October 1, 2026
  • Oct 01, 2026 09:22 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत का स्क्वाड

    संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम

  • Oct 01, 2026 09:17 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: श्रीलंका का स्क्वाड

    श्रीलंका टीम: एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), नुवानिडू फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चामिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांथ व्यासकांथ, नुवान तुषारा, थारिंडू रत्नायके, वानुजा सहान, सोहन डे लिवेरा, गरुका संकेथ

  • Oct 01, 2026 09:01 IST

    IND vs SL Semi-Final Live Score: लाइव ब्लॉग

    भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 10 बजे से शुरू होने वाला है. इस मैच का टॉस 9:30 बजे होगा. ऐसे में न्यूज नेशन के लाइव ब्लॉग में आप सभी रिडर्स का स्वागत है. ये मुकाबला दोनों टीमोें के बीच काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि गोल्ड मेडल दांव पर है. भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचकर अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करना चाहेगी, जो उसने एशियन गेम्स 2023 में जीता था.