IND vs WI 2nd T20 HIGHLIGHTS: भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पहला T20 इंटरनेशनल शतक लगाया.

IND vs WI 2nd T20 HIGHLIGHTS: भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पहला T20 इंटरनेशनल शतक लगाया.

author-image

Roshni Singh

06 Oct 2026

17:57 IST

एडिट

06 Oct 2026

22:38 IST

New Update

IND vs WI 2nd T20 HIGHLIGHTS

IND vs WI 2nd T20 HIGHLIGHTS

IND vs WI 2nd T20 HIGHLIGHTS: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों पर सिमट गई थी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 52 रनों की पारी खेली थी, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 रन बनाकर टीम के स्कोर को 170 के पार पहुंचाया था, लेकिन श्रेयस अय्यर के तूफान में यह स्कोर काफी कम नजर आया. टीम इंडिया ने 172 रनों के लक्ष्य को 2 विकेट गंवाकर, 32 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया है. श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले. वहीं ईशान किशन ने 27 गेंदों पर नाबाद 37 रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

  • Oct 06, 2026 22:38 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: भारत ने श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

    भारत ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. वेस्टइंडीज के दिए 172 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 32 गेंद शेष कहते हासिल कर लिया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 102 रनों की तूफानी पारी खेली. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है. 

  • Oct 06, 2026 21:53 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: अय्यर और ईशान का धमाल

    लखनऊ के मैदान पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का तूफान देखने को मिल रहा है. अय्यर ने सिर्फ 28 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है. भारत जीत की ओर बढ़ रहा है. टीम इंडिया ने 11 ओवरों में 2 विकेट पर 114 रन बना लिया है. ईशान भी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • Oct 06, 2026 21:33 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: संजू सैमसन हुए आउट

    टीम इंडिया को चौथे ओवर में 35 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है. अकिल हुसैन ने संजू सैमसन को चलता किया. संजू 9 गेंद पर 11 रन बनाकर चलते बने. अब अय्यर बबल्लेबाजी करने आए हैं.

  • Oct 06, 2026 21:12 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: भारत को लगा पहला झटका

    रोस्टन चेज ने अभिषेक शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है. अभिषेक 10 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और एक छक्का निकला. भारत ने 3 ओवर में 35 रन बना लिया है. 

  • Oct 06, 2026 21:02 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: अभिषेक-संजू कर रहे ओपन

    टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे हैं. पहला ओवर मैथ्यू ने डाला और 15 रन लुटाए. पहले ओवर में अभिषेक ने 14 रन बनाए. जबकि संजू के बल्ले से एक रन निकला. 

  • Oct 06, 2026 20:53 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 172 रनों का लक्ष्य

    वेस्टइंडीज की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 171 रनों पर सिमट गई है. भारत को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला है. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शे होप ने 37 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं शेरफेन शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 3 छक्का निकला. जबकि अकिल हुसैन ने 15 रनों का योगदान दिया. वहीं भारत की ओर से डेब्यू करने वाले नमनधीर ने 3 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मयंक यादव और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली.

  • Oct 06, 2026 20:22 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: वेस्टइंडीज को लगा 8वां झटका

    वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लगातार विकेट गंवा रहे हैं. सभी आते ही शॉट खेलने के चक्कर में पवेलियन लौट रहे हैं. वेस्टइंडीज ने 135 रन के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दिया है. वेस्टइंडीज को पांचवा झटका रोस्टन चेज के रूप में लगा. उन्हें 5 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादन ने पवेलियन भेजा. फिर रोमारियो शेफर्ड को नमनधीर ने 5 रन पर चलता किया. अब वेस्टइंडीज को 7वां झटका मैथ्यू फोर्ड के रूप में लगा. उन्हें कुलदीप ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 16वें ओवर में नमनधीर ने शमर स्प्रिंगर को अपना शिकार बनाया. शमर स्प्रिंगर 9 रन बनाए. 

  • Oct 06, 2026 20:03 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: अर्धशतक लगाकार शे होप आउट

    वेस्टइंडीज ने कप्तान शे होप के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया है. उन्हें नमनधीर ने पवेलियन भेजा. होप ने 37 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 2 चौका शामिल रहा. 12 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं. शेरफेन रदरफोर्ड 32 रन बनाकर नाबाद हैं.

  • Oct 06, 2026 19:36 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका

    वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत के बाद 3 बड़े झटके लगे हैं. कमिल के आउट होने के बाद पावरप्ले के आखिरी यानी 6वें ओवर में अक्षर पटेल ने 2 खिलाड़ियों को चलता किया. हेटमायर सिर्फ 5 रन बनाकर रनआउट हो गए. इसके बाद रोवमैन पॉवेल बिना खाता खोले ही अक्षर का शिकार बने. 

  • Oct 06, 2026 19:29 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

    अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी है. उन्होंने कमिल पूरन को पवेलियन भेजा. कमिल 11 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन बना लिया है. शे होप 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • Oct 06, 2026 19:19 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: वेस्टइंडीज को मिली अच्छी शुरुआत

    वेस्टइंडीज की शुरुआत ताबड़तोड़ हुई है. टीम ने 3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिया है. शे होप 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि कामिल पूरन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

  • Oct 06, 2026 19:08 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: शे होप और कामिल पूरन कर रहे ओपन

    वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है. कप्तान शे होप और कामिल पूरन ओपनिंग कर रहे हैं. पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला और कुल 5 रन दिए. 

  • Oct 06, 2026 18:41 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: भारत की प्लेइंग 11

    भारतीय टीम की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

    — BCCI (@BCCI) October 6, 2026
  • Oct 06, 2026 18:41 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

    वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.

  • Oct 06, 2026 18:39 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: भारत ने टॉस जीतकर पहले चुनी बॉलिंग

    भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. नमनधीर का टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला है. वहीं मयंक यादव की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है.

  • Oct 06, 2026 18:16 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: मंगलवार को कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में होने वाले पहले टी20 मैच के दौरान संभावना 25% है. ऐसे में मैच के दौरान कुछ समय के लिए खलल पड़ सकता है.  राहत की बात यह है कि मैच पूरी तरह रद्द होने की आशंका नहीं है. फोरकास्ट के मुताबिक, अगर बारिश आती भी है, तो वह ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी. इसलिए क्रिकेट फैंस को ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, उन्हें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलना लगभग तय है.

  • Oct 06, 2026 18:02 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों से ज्यादा स्पिनर्स का बोलबाला रहता है. यहां की काली मिट्टी वाली विकेट पर गेंद रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शुरू से ही बड़े शॉट्स खेलना आसान नहीं होता. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को अच्छी ग्रिप और टर्न मिलने लगती है, जबकि तेज गेंदबाजों के लिए कटर और धीमी गेंदें सबसे बड़ा हथियार साबित होती हैं. कुल मिलाकर, इकाना में एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद कम रहती है. यहां पहली पारी का सुरक्षित स्कोर 165 से 175 रन के आसपास माना जाता है, जहां सूझबूझ भरी बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी करने वाली टीम ही बाजी मारेगी.

  • Oct 06, 2026 17:59 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: भारत का टी20 स्क्वाड

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

  • Oct 06, 2026 17:59 IST

    IND vs WI 1st T20I Live Score: वेस्टइंडीज का स्क्वाड

    शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमवन पावेल, कामिल पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमानियो शेफर्ड, शे होप, आमिर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, अखील हुसैन, गुदकेश मोटी, शमर स्प्रिंगर, क्वेंटिन सैम्पसन.