IND vs WI 3rd T20: हार के बाद टीम इंडिया ने बदली प्लेइंग-11, सूर्यवंशी को फिर भी नहीं मिला मौका

भारत और वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए.Image Credit source: PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है और अब तीसरे टी20 मैच की बारी है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया फिर से सीरीज में बढ़त की उम्मीद के साथ उतर रही है. पिछले मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 249 रन बनाकर भी हार का सामना करना पड़ा था. इसको देखते हुए ही इस बार प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

होलकर स्टेडियम में रविवार 11 अक्टूबर को सीरीज के आखिरी मैच में भी वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीता और एक बार फिर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पिछले मैच में इसी तरह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 250 रन का विशाल लक्ष्य चेज कर लिया था. इस बार भी उसी इरादे के साथ विंडीज कप्तान ने ये फैसला लिया. विंडीज टीम ने दो बदलाव किए, जिसमें कीमो पॉल और क्वेंटिन सैम्पसन को मौका मिला है.

शिवम और कुलदीप बाहर

बात टीम इंडिया की करें तो भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए लेकिन युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को इस बार भी मौका नहीं मिला. वो सीरीज के तीनों मैच से बाहर रहे हैं. मगर पिछले मैच में बुरी तरह नाकाम होने वाले शिवम दुबे और कुलदीप यादव को इस मुकाबले के लिए ड्रॉप किया गया है. दुबे ने पिछले मैच में बल्ले से 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए थे, जबकि 2 ओवर में 30 रन लुटाए थे. वहीं कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 53 रन खर्चते हुए 1 विकेट लिया था. इन दोनों की जगह नीतिश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को मौका दिया गया है.

आज के मैच की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीजः शे होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती.

भारतः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button