
होप का अर्धशतक, नमन का बदला (फोटो-पीटीआई)
Shai Hope: फॉर्मेट कोई भी हो, गेंद कोई भी हो, अगर सामने टीम इंडिया है तो शे होप का बल्ला चलना पक्का समझिए. वनडे सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो शतक लगाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने टी20 सीरीज के पहले मैच में भी कमाल अर्धशतक लगाया. इस खिलाड़ी ने लखनऊ टी20 में 37 गेंदों में 52 रन बनाए. शे होप ने नमन धीर की गेंद पर कमाल का छक्का लगाते हुए अपनी हाफसेंचुरी पूरी की हालांकि इस ऑफ स्पिनर ने अगली ही गेंद पर हिसाब बराबर भी कर दिया.
नमन धीर ने शे होप से ऐसे लिया बदला
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर नमन धीर ने गेंद आगे फेंकी और शे होप ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. लेकिन अगली गेंद पर नमन धीर ने शे होप को अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया. शे होप अपने शॉट में पावर जेनरेट नहीं कर पाए और मिड विकेट पर खड़े अक्षर पटेल ने उनका कैच लपक लिया. नमन धीर के लिए ये विकेट खास रहा क्योंकि ये उनके टी20 करियर का पहला विकेट था. गजब बात ये है कि इस खिलाड़ी ने अपने अगले ओवर में रोमारियो शेफर्ड को भी इसी तरह आउट किया. 14वां ओवर करने आए नमन धीर की पहली गेंद पर शेफर्ड ने छक्का लगाया और अगली गेंद पर नमन उनका विकेट ले गए.
ek aur catch , ye aashan sa cath tha
Caught – Akshar Patel, bowl – Naman Dhir https://t.co/UJ5TjNXpuN
— Kamala’s Chatter 🇮🇳 Vande Bharatam! (@Kamalak77750268) October 6, 2026
शे होप ने लगाई खास हैट्रिक
शे होप ने हालांकि अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी. वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ 104 और नाबाद 162 रनों की पारी खेलने के बाद होप ने लखनऊ में 37 गेंदों में 52 रन बनाए. इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में निकोलस पूरन को पछाड़ दिया. शे होप ने 14वीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. शे होप को आमतौर पर वनडे फॉर्मेट का बल्लेबाज माना जाता है लेकिन इस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में भी 69 पारियों में 30.4 की औसत से 1795 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More