IND vs WI: कॉमन सेंस की कमी… टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर क्यों भड़के आर अश्विन? उठाए गंभीर सवाल

भारतीय टीम मैनेजमेंट पर भड़के अश्विन. (फोटो- PTI)

R Ashwin: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में स्टार कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार मैचों से बाहर रखे जाने पर भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है. कुलदीप को लखनऊ और रांची में खेले गए शुरुआती दो मुकाबलों के बाद इंदौर और हैदराबाद के मैचों की प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था. अश्विन ने इस रणनीति पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि जिस विपक्षी टीम के बल्लेबाज कुलदीप की गेंदों को पढ़ने में संघर्ष कर रहे हों, उसी के खिलाफ उन्हें बाहर बैठाना समझ से परे है.

भारतीय टीम मैनेजमेंट पर भड़के अश्विन

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी की कमजोरियां खुलकर सामने आईं, जहां वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत को 24 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद पांच मैचों की सीरीद अब 2-2 की बराबरी पर आ गई है. ऐसे में अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अश्विन ने टीम मैनेजमेंट के कुलदीप पर से भरोसा खोने पर हैरानी जताई.

अश्विन ने कहा, ‘यह फैसला बेहद हैरान करने वाला है. जिस मैदान पर ज्यादा उछाल मिलने की उम्मीद होती है, वहां वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उनकी लेग-स्पिन और गुगली को पढ़ने में बुरी तरह जूझ रहे हैं. अगर आप ऐसी टीम के खिलाफ ही कुलदीप को बाहर बैठा रहे हैं जो उनकी गेंदों को समझ नहीं पा रही, तो इस फैसले में कॉमन सेंस की कमी साफ नजर आती है.’ अश्विन का मानना था कि हैदराबाद जैसे हाई-स्कोरिंग मैच में कुलदीप की मौजूदगी कम से कम 15 से 20 रनों का अंतर पैदा कर सकती थी, जिससे मैच का नतीजा भारत के पक्ष में मुड़ सकता था.

दूसरे मैच में रहे थे काफी महंगे

कुलदीप ने पहले टी20 में 33 रन देकर 2 विकेट लिए थे, वहीं रांची में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 53 रन खर्च किए थे और भारत वह मुकाबला हार गया था. अश्विन ने इस पर स्थिति साफ करते हुए कहा, ‘इंदौर के होलकर स्टेडियम की छोटी बाउंड्री को देखते हुए अगर कुलदीप को नहीं खिलाया गया, तो उस फैसले का मैं समर्थन कर सकता हूं. लेकिन आप लगभग यह माहौल बना रहे हैं कि रांची में भारत की हार की वजह कुलदीप थे. हार का सारा दोष अकेले कुलदीप पर मढ़ देना अपने आप में पूरी तरह गलत है.’

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button