IND VS ZIM Live Streaming: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में केला जाएगा. इस मैच में एक ओर टीम इंडिया होगी जो जीत दर्ज करके सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. तो दूसरी तरफ होगी मेजबान जिम्बाब्वे की टीम, जो हर हाल में जीत दर्ज करके सीरीज को बराबर करना चाहेगी. ऐसे में इस मैच का रोमांचक होना तो तय है. एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो आज एक बड़ी पारी खेल सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं?

IND VS ZIM मैच कितने बजे शुरू होगा ?

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है और पहले मैच की ही तरह ये मुकाबला भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 4.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 4 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS ZIM: स्टार स्पोर्ट्स और सोनी पर नहीं आएगा मैच

भारत में अक्सर टीम इंडिया के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या फिर सोनी नेटवर्क पर देखने के लिए मिलते हैं. लेकिन, जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेले जाने वाले मैच इन दोनों ही चैनलों पर नहीं दिखाए जाएंगे. जी हां, न तो आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और न ही सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. ऐसे में सवाल उठना जायज है कि आखिर मुकाबले कहां देख सकेंगे?

— BCCI (@BCCI) July 24, 2026

IND VS ZIM भारत में कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच Unite8 Sports 1 HD पर हिंदी में और Unite8 Sports 2 HD पर इंग्लिश भाषा में देख सकते हैं. इसके अलावा आपको ये मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखने को मिलेगा. इस सीरीज का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होने वाला है. ऐसे में डीडी स्पोर्ट्स पर आप इस मैच को बिलकुल फ्री में देख सकेंगे. इसके लिए कोई रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि डीडी स्पोर्ट्स फ्री डिश पर उपलब्ध है.

IND VS ZIM किस ऐप पर देख सकेंगे LIVE स्ट्रीमिंग?

भारत और जिम्बाब्वे (IND VS ZIM) के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार या सोनीलिव पर नहीं आएगी. भारतीय फैंस फैन कोड ऐप पर ही इसे देख पाएंगे. इन मुकाबलों को देखने के लिए फैनकोड का सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. तभी आप इस मैच को देख सकेंगे.

— BCCI (@BCCI) July 23, 2026

IND VS ZIM ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

भारतीय क्रिकेट टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में होगी इन 3 सीनियर खिलाड़ियों की री-एंट्री? 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता दे सकते हैं मौका