IND W vs HKC W: भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हरमनप्रीत कौर की टीम ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता।
IND W vs HKC W: भारतीय टीम ने गुरुवार को महिला एशिया कप के 7वें मुकाबले में हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के शतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इसके जवाब में हांगकांग के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम 16.2 ओवर खेलने के बाद सभी विकेट खोकर 56 रन ही बना सकी। भारत के लिए प्रेमा रावत ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से हराया था। भारत का टूर्नामेंट में अगला मुकाबला पाकिस्तान से शनिवार को होगा। दीप्ति शर्मा ने मात्र नौ रन पर तीन विकेट झटके जबकि नंदनी शर्मा, श्रीचरणी और प्रेमा रावत को दो-दो विकेट मिले।
भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना के शतक की बदौलत हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्मृति मंधाना ने 64 गेंद में 124 रन की पारी खेली। हांगकांग की ओर से ऑफ स्पिनर मरीना लैमप्लो सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज मैरिको हिल का विकेट गंवाया। वह खाता नहीं खोल सकीं।
हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने दमदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में भारत ने 60 रन बटोरे। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 17 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष 13 गेंद में 11 रन ही बना सकीं। स्मृति मंधाना ने 57 गेंद में शतक लगाया। भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से मात दी थी। भारत का हांगकांग के बाद अगला मुकाबला पाकिस्तान से है और इसलिए भारतीय टीम अपनी ज्यादातर कमियों को इस मुकाबले में दूर करने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ हांगकांग की टीम को अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड से हार का सामना करना पड़ा। टीम को करीबी मुकाबले में 6 रन से मात मिली।
IND W vs HKC W Full Scorecard
HKC Score- 56/10 (16.2 ओवर)
IND Score- 191/5 (20 ओवर)
हांगकांग की पारी
भारत के खिलाफ 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज मैरिको हिल बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। नंदनी शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। यासमिन ने 23 गेंद में 11 रन बनाए। कप्तान नताशा माइल्स 27 गेंद में 15 रन ही बना सकीं। कैरी एक और मरियम 7 रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने पांच विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद हांगकांग को 16.2 ओवर में मात्र 56 रन पर ढेर कर दिया।
भारत ने बनाए 193 रन
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की है। दोनों अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं। भारत ने छठे ओवर में 22 रन बटोरे। पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली वर्मा ने हांगकांग के खिलाफ 17 गेंद में 28 रन की पारी खेली। प्रतिका रावल 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुईं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 13 गेंद में 11 रन ही बना सकीं। मंधाना ने 17वें ओवर में टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा शतक लगाया। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और सात छक्के लगाए। हांगकांग के लिए ऑफ स्पिनर मरीना लैमप्लो सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
हांगकांग, चीन महिला (प्लेइंग इलेवन): नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांजीन शहजाद, कैरी चैन, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सिउ
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़
भारत-हांगकांग मैच में किसने जीता टॉस
महिला एशिया कप 2026 के 7वें मुकाबले में हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी।
भारत ने थाईलैंड को पहले मुकाबले में हराया
भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के 64 रनों की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों के सामने थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में महज 65 रन पर सिमट गई। थाईलैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज नानाफत कोंचारोएंकई (41 रन) एकमात्र खिलाड़ी रहीं जो दोहरे अंक तक पहुंची। भारत के लिए बाएं हाथ की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा तीन विकेट और गेंदबाज नंदनी शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।
दोनों टीमें-
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव
हांगकांग, चीन महिला टीम: कैरी चैन, मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लैम्प्लो, शांज़ीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, कौर महेकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर, नताशा माइल्स