IND W vs ZIM W 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
IND W vs ZIM W 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
![]()
Roshni Singh
18 Oct 2026
23:00 IST
एडिट
18 Oct 2026
23:18 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/18/ind-w-vs-zim-w-t20i-2026-10-18-22-22-27.jpg)
IND W vs ZIM W T20I Photograph: (X/BCCIWomen)
IND W vs ZIM W 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में बुरी तरह हरा दिया. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 103 रनों के छोटे से लक्ष्य को भारत ने महज 8.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही मंधाना ब्रिगेड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने 55 रनों की तूफानी पारी खेलीं.
भारतीय गेंदबाजों के आगे टेक दिए घुटने
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने बिल्कुल बेबस नजर आई. धीमी पिच पर जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 102 रन ही बना सकी. भारत की ओर से निकी प्रसाद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इसके अलावा दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा और श्री चरणी को भी 1-1 सफलता मिली.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का तूफान
103 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की. ओपनर शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 96 रनों की तूफानी साझेदारी की. शेफाली ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के की बारिश करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. शेफाली जब आउट हुईं तब भारत जीत के बिल्कुल करीब था.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
कप्तान मंधाना ने छक्के से जिताया मैच
दूसरे छोर पर खड़ी कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 25 गेंदों में नाबाद 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. मंधाना ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़कर टीम इंडिया को 11 से ज्यादा ओवर शेष रहते 9 विकेट से एक ऐतिहासिक जीत दिला दी. भारत ने इस लक्ष्य को सिर्फ 53 गेंदों में ही हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
यह भी पढ़ें: फिक्सिंग के आरोपों के बीच PCB का बड़ा फैसला, स्टार विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को सौंपी टीम की कमान
आखिरी मैच अब सिर्फ एक औपचारिकता
इस धमाकेदार जीत के साथ स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज को दूसरे मैच में ही अपने नाम कर लिया है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जो जिम्बाब्वे के लिए अपनी साख बचाने की लड़ाई होगा, जबकि भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहली बार कोई आधिकारिक द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘श्रेयस अय्यर जैसा प्लेयर अक्सर देखने को नहीं मिलता…", ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन ने भारतीय कप्तान को बताया ‘स्पेशल’
