14

Image Credit : instagram- gian_tarang_pre_school
15 अगस्त के लिए स्कूल डेकोरेशन (decoration for independence day 2026)
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। स्कूल-कॉलेज से लेकर सड़कें देशभक्ति की रंग में नजर आती हैं। हर साल की तरह इस बार भी स्कूल डेकोरेशन बोर्ड को सजाने की जिम्मेदारी आपको मिली है, ये फोटो गैलरी खास है। जहां हम लेकर आए हैं, के आकर्षक और क्रिएटिव आइडियाज की लिस्ट। इन आसान सजावटों से independence day board bulletin board decor अच्छे से किया जा सकता है और आजादी के इस उत्सव का उत्साह कई गुना बढ़ जाएगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
24
Image Credit : instagram- gian_tarang_pre_school
स्कूल डेकोरेशन स्वतंत्रता दिवस (School Decoration Ideas Independence Day)
1) 3D पेपर क्राफ्ट थीम- स्वतंत्रता दिवस 2026 का जश्न मनाते हुए आप ब्लैक बोर्ड को पेपर क्राफ्ट थीम पर सजा सकते हैं। इसके लिए केसिरया, हरा और ग्रीन रंग का चार्ट पेपर लें और इसे कटआउट साइज में काटकर सूरज, फूल और चक्र बनाया। नीचे की तरफ पत्तियों और घास का कटआउट ग्लू गन की मदद से चिपका दें। आसपास छोटे-छोटे तिरंगा झंडा, कलरफुल दुपट्टा लगाकर लुक कंप्लीट करें।
2) हैंडप्रिंट डेकोरेशन- यह सबसे यूनिक और आसान decoration independence day है। इसके लिए ब्लैकबोर्ड पर हरे रंग के चार्ट से फूल-पत्ती बना दें फिर भरे रंग के पेपर से तना चिपकाएं। अब इसमें बच्चों के हाथों के कटआउट्स को आपस में जोड़ते हुए पेड़ बनाएं। नीचे की तरफ इंडिया गेट, ताज महल जैसे कटआउट सिलुएट लगा दें। यह थीम बच्चों की सहभागित और राष्ट्रीय अखंडता को दिखाने के लिए बेस्ट है।
34
Image Credit : instagram- gian_tarang_pre_school
स्वतंत्रता दिवस वॉल डेकोरेशन (independence day wall decoration ideas)
3- दीवार पर करें सजावट- अगर ब्लैक बोर्ड छोटा है तो आप इस तरह क्लासरूम की दीवार सजा सकते हैं। इसके लिए भी आर्ट या चार्ट पेपर से छोटे-छोटे घास-पत्तियां और फूल काटकर इसे वॉल पर चिपकाएं। अब एक साइड में 5-6 धागों को चिपकाते हुए ऊपर से तिरंगा रंग के गुब्बारे चिपका गें। बीच में बच्चों का तिरंगा फहराते हुए कटआउट लगाएं। दूसरी कोने पर रंग-बिरंगी तितलियों संग लुक कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें- स्कूल में बेटी दिखेगी क्यूट, देखें स्वतंत्रता दिवस 2026 स्पेशल हेयरस्टाइल
4- हैंगिंग डेकोर- अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं। इसके लिए क्राफ्ट पेपर से पेपर फेंस, छोटे-छोटे हार्ट लटकन, लकड़ी के चम्मचों का इस्तेमाल कर 3d फैंस हैंड बनाएं। इनमें तिरंगा पैटर्न-अशोक चक्र बनाकर चिपका दें। आसपास हरी रंग के घास, नीले बादलों संग लुक कंप्लीट करें। अगर क्राफ्टिंग में दिलचस्पी कम है तो आप प्लास्टिक फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-18KT डायमंड स्टड के 5 डिजाइन देंगे क्लासी अंदाज
44
Image Credit : instagram- gian_tarang_pre_school
15 अगस्त डेकोरेशन आइडिया (15th august decoration ideas in school)
5- तिरंगा डेकोर आइडिया- ज्यादा तामझाम के बिना ब्लैक बोर्ड पर आर्ट-पेपर की मदद से फूल-चीड़ियां और बादल बनाएं। ध्यान रहे कि यह सभी अलग-अलग रंगों में होने चाहिए। बीच में आप किसी भी फ्रिल दुपट्टा, नेटेड दुपट्टा या फिर चार्ट पेपर से 3d स्टाइल तिरंगा बनाएं। यह थीम काफी ज्यादा आसान है और क्रेप पेपर रोलिंग टेक्निक से बोर्ड सजाने का यूनिक आइडिया भी देती है।
6- फैब्रिक डेकोर आइडिया- अगर क्राफ्ट पेपर में दिलचस्पी नहीं है तो आप केसरिया- और हरे रंग के दुपट्टा से ड्रेप स्टाइल फ्रेम बनाकर डेकोरेशन कर सकते हैं। आसपास- फूलों-पत्तियों की सजावट करें और भी खूबसूरत बनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.