नई दिल्ली: India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 (India Post GDS Vacancy 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग डॉक और डिवीजन में 25 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखिथ परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

दो चरणों में होगा आवेदन

GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत आवेदन (India Post GDS Vacancy 2026) की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। OTR की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर को शाम 5 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। साथ ही जिस डाक सर्कल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा की पढ़ाई कम से कम 10वीं तक की होनी चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने और साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

BPM, ABPM और डाक सेवक की जिम्मेदारी

भर्ती में तीन तरह के पद हैं। BPM को ब्रांच पोस्ट ऑफिस के कामकाज की जिम्मेदारी संभालनी होगी। ABPM, BPM की मदद करने के साथ डाक वितरण, टिकट और स्टेशनरी की बिक्री जैसे काम करेंगे। वहीं डाक सेवक को डाक और पार्सल से जुड़े कार्य, टिकट बिक्री और पोस्ट ऑफिस के दूसरे काम करने होंगे। अलग-अलग सर्कल और डिवीजन में पदों की संख्या GDS पोर्टल पर देखी जा सकेगी।

Join Our Whatsapp Group

10वीं के नंबरों से बनेगी मेरिट

GDS भर्ती (India Post GDS Vacancy 2026) में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं में मिले अंकों के आधार पर सिस्टम से तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। अंकों की गणना चार दशमलव तक की जाएगी। मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद मेडिकल और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। सामान्य आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिला, SC, ST, PwBD और ट्रांस वूमेन उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को GDS Online Engagement Portal पर जाकर पहले OTR करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके एक्टिव नोटिफिकेशन में आवेदन करना होगा। फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं की डिटेल, पसंदीदा डिवीजन और पोस्ट भरनी होगी। इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करके जरूरी फीस जमा करनी होगी। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 23 और 24 सितंबर 2026 को करेक्शन विंडो खुलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Panna News: पहले दो मौत, फिर अब तीसरे सदस्य की भी गई जान! जहरीली गैस ने 8 दिनों में तबाह कर दिया हंसता-खेलता परिवार
  • Subhadra Yojana 5th Installment: एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 5-5 हजार रुपये.. CM ने रक्षाबंधन पर जारी की योजना की पांचवी क़िस्त, ऐसे करें चेक
  • Vayo Anand Yojana: बुजुर्गों के लिए मुफ्त में हर महीने मेडिकल कैंप, घूमने का भी इंतजाम.. भाजपा सरकार ला रही ‘वयो आनंद योजना’.. 2.40 लाख रुपये की सहायता भी..