कब आएगा समय रैना के शो India's Got Latent 2 का चौथा एपिसोड? रिलीज डेट का हुआ ऐलान

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2

India’s Got Latent 2 Episode 4 Release Date: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन काफी विवादों में रहा था, जिसके बाद शो बंद करना पड़ा था. इसी साल जून में इस शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ, जिसके अब तक तीन एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं. तीनों एपिसोड को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब समय रैना चौथा एपिसोड रिलीज करने जा रहे हैं. समय हर एपिसोड से पहले सोशल मीडिया पर रिलीज डेट का ऐलान करते हैं. अब उन्होंने बता दिया कि वो चौथा एपिसोड कब जारी करेंगे. तो अगर आप भी नए एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, तो रिलीज डेट जान लीजिए.

31 जुलाई की शाम समय रैना ने इंसटाग्राम पर एक पोस्ट किया और चौथे एपिसोड की रिलीज डेट का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का चौथा एपिसोड रविवार (2 अगस्त) को दोपहर 12 बजे आएगा. इस ऐलान से समय रैना के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि उनके चाहने वाले हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस एपिसोड को समय रैना के यूट्यूब चैनल और नेटफ्लिक्स पर देख सकता है.

India's Got Latent 2 Episode 4

समय रैना का पोस्ट

तीनों एपिसोड के पैनल

समय रैना हर एपिसोड में बतौर पैनल नए-नए सितारों को लेकर आते हैं. पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट बनीं. दूसरे एपिसोड में कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और हर्ष लिंबाचिया दिखे. तीसरे एपिसोड में विशाल ददलानी, तन्मय भट्ट और रघु राम नजर आए. अब देखना होगा कि समय चौथे एपिसोड में पैनल में किन-किन सितारों को लेकर आते हैं.

ये भी पढ़ें-

राजेश खन्ना की हीरोइन, दो शादियां, विवादों से भरी जिंदगी अब कहां हैं फराह नाज?

भौकाल शुरू होने वाला है इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख

समय रैना के शो में मुनव्वर फारूकी दिखे

समय रैना ने तीन एपिसोड के अलावा अपने यूट्यूब चैनल के प्रीमियम मेंबर्स के लिए अलग से 27 जुलाई को एक प्रीमियम एपिसोड जारी किया, जिसे ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 बोनस एपिसोड नंबर- 1’ नाम दिया गया. इस एपिसोड में फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के एक्टर राघव जुयाल, उनकी को-स्टार निहारिका एनएम, कॉमेडियन रोहन जोशी और मुनव्वर फारूकी नजर आए. ये एपिसोड यूट्यूब पर पब्लिकली मौजूद नहीं है. सिर्फ वही लोग इस एपिसोड को देख सकते हैं, जिन्होंने समय रैना के यूट्यूब चैनल का मेंबर सब्सक्रिप्शन ले रखा है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button