भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में भिड़ंत हुई जिसमें टीम इंडिया का सफर चार मैचों में 3-1 की हार के साथ खत्म हो गया। दूसरे राउंड में भारतीय टीम ने तीन सिंगल्स और एक डबल्स इवेंट का मुकाबला खेला और इसमें सिर्फ डबल्स के इवेंट में जीत हासिल हो सकी, जबकि सिंगल्स के तीनों इवेंट में हार का सामना करना पड़ा। 19 सितंबर को भारतीय टीम ने दूसरे राउंड में डबल्स इवेंट का पहला मुकाबला खेला जिसको वह तीन सेटों तक चले मैच को 2-1 के अंतर से अपने नाम करने के साथ वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ था। इसके बाद भारतीय टीम की नजरें सिंगल्स के इवेंट मुकाबले में सुमित नागल पर नजरें टिकी हुई थी, लेकिन उनको साउथ कोरिया के खिलाड़ी के खिलाफ लगातार 2 सेटों तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ भारतीय टीम का सफर डेविस कप में दूसरे राउंड के साथ खत्म हो गया। गौरतलब है कि भारत में डेविस कप का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

डबल्स में दिखा श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश का कमाल

डेविस कप में भारतीय टीम को दूसरे राउंड में सिर्फ एक मैच में साउथ कोरिया के खिलाफ जीत मिली जो डबल्स के इवेंट में एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने दिलाई। इस मैच में भारतीय जोड़ी का सामना जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से था, जिसमें उन्होंने तीन सेटों तक चले इस मैच को 6-3, 3-6 और 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ शानदार जीत हासिल की थी। इस मैच में पूरी तरह से भारतीय जोड़ी का दबदबा देखने को मिला।

सिंगल्स के तीनों मैच में करना पड़ा हार का सामन

भारतीय टीम के लिए डेविस कप के दूसरे राउंड में सिंगल्स के तीनों इवेंट काफी निराशाजनक रहे, जिसमें दो मुकाबलों में खेलने उतरे टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी सुमित नागल को अपने दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। जिसमें उन्होंने पहला मैच ह्योन चुंग के खिलाफ खेला था जिसमें 6-2, 4-6 और 5-7 के अंतर से उनको हार का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे मैच में उनको सूनवू क्वोन के खिलाफ उनको दोनों सेट में सीधी हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सिंगल्स इवेंट का एक मैच डीके सुरेश ने खेला और उसमें उनको 6-3, 3-6 और 4-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

India vs South Korea Davis Cup Live Days Cup Day 2

Auto Refresh

Refresh

  • 12:10 PM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल की हार के साथ डेविस कप में भारतीय टीम का सफर खत्म

    भारतीय टीम का डेविस कप में दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया है, जिसमें इस राउंड में खेले गए चार मैचों में से कोरियाई टीम 3-1 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वहीं भारतीय टीम के सुमित नागल को चौथे मैच में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

  • 11:59 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी दूसरा सेट जीतने की कगार पर

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने डेविस कप में सुमित नागल के खिलाफ मैच में दूसरे सेट जीतने के करीब पहुंच गए हैं, जिसमें 7वें गेम को अपने नाम करने के साथ उन्होंने इस सेट में 5-2 के अंतर बढ़त बना ली है।

  • 11:55 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने दूसरे सेट में 4-2 से बनाई बढ़त

    भारत और साउथ कोरिया की टीम के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में चौथा मैच सिंगल्स इवेंट का सुमित नागल और कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें दूसरे सेट के छठे गेम को साउथ कोरिया के खिलाड़ी ने जीतने के साथ अब इस सेट में 4-2 के अंतर से बढ़त बना ली है।

  • 11:50 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने 3-2 से दूसरे सेट में बनाई बढ़त

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने सुमित नागल के खिलाफ मुकाबले में दूसरे सेट के 5वें गेम को अपने नाम करने के साथ इस सेट में अब 3-2 के अंतर से बढ़त बना ली है। सूनवू क्वोन ने पहला सेट इस मैच में एकतरफा 6-1 के अंतर से जीता था।

  • 11:46 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरा सेट 2-2 की बराबरी पर

    सुमित नागल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ सिंगल्स इवेंट के मुकाबले में दूसरे सेट के चौथे गेम को एकतरफा 40-0 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस सेट को चार गेम के बाद 2-2 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 11:43 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने दूसरे सेट में 2-1 की बनाई बढ़त

    साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन ने डेविस कप के दूसरे राउंड में चौथे मैच जो सिंगल्स इवेंट का खेला जा रहा है उसमें सुमित नागल के खिलाफ मैच में दूसरे सेट में तीन गेम के बाद अब 2-1 की बढ़त बना ली है।

  • 11:36 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल ने दूसरे सेट के दूसरे गेम को जीता

    सुमित नागल ने पहला सेट बुरी तरह गंवाने के बाद दूसरे सेट के दूसरे गेम में वापसी की है, जिसमें 40-15 के अंतर से जीत हासिल करने के साथ इस सेट को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 11:34 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने पहला गेम जीता

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड के चौथे मैच में सुमित नागल और कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके दूसरे सेट के पहले गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने काफी आसानी से अपने नाम करने के साथ 1-0 की बढ़त बना ली है।

  • 11:30 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    सूनवू क्वोन ने पहला सेट 6-1 से जीता

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड का चौथा मैच सुमित नागल और कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें पहला सेट कोरियाई खिलाड़ी ने 6-1 के अंतर से एकतरफा तरीके से अपने नाम कर लिया है।

  • 11:26 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट में हार की कगार पर पहुंचे सुमित नागल

    सुमित नागल डेविस कप में साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ काफी बुरी तरह से पहले सेट में पिछड़ गए हैं, जिसमें वह हार की कगार पर हैं और वह पहले सेट में 6 गेम के बाद 5-1 से पीछे हैं।

  • 11:23 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल पहले सेट में बुरी तरह पिछड़े

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड के चौथे मुकाबले में सुमित नागल पहले सेट में कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ 5 गेम के बाद 4-1 से पीछे चल रहे हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

  • 11:17 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने पहले सेट में 3-1 की बनाई बढ़त

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारत और साउथ कोरिया के बीच में चौथा मैच सिंगल्स इवेंट का सुमित नागल और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसके पहले सेट के चौथे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने अपने नाम करने के साथ इस सेट में 3-1 की बढ़त बना ली है।

  • 11:12 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट में तीन गेम के बाद कोरियाई खिलाड़ी ने 2-1 से बनाई बढ़त

    सुमित नागल और सूनवू क्वोन के बीच में खेले जा रहे मैच में पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें तीन गेम के बाद कोरियाई खिलाड़ी अभी 2-1 से इस सेट में आगे है।

  • 11:08 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे गेम को सूनवू क्वोन ने जीता

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारत और साउथ कोरिया के बीच में चौथा मैच सिंगल्स के इवेंट का खेला जा रहा है, जिसमें सुमित नागल और सूनवू क्वोन के बीच में मुकाबला हो रहा है और इस मैच के पहले सेट के दूसरे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने अपने नाम करने साथ 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 11:04 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल ने पहले सेट के पहले गेम को जीता

    सुमित नागल ने सूनवू क्वोन के खिलाफ मुकाबले में अच्छी शुरुआत करते हुए सिंगल्स इवेंट में पहले सेट के पहले गेम को 40-15 के अंतर से अपने नाम करने के साथ पहले सेट में 1-0 की बढ़त बना ली है।

  • 11:01 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल और सूनवू क्वोन के बीच में शुरू हुआ मुकाबला

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारत और साउथ कोरिया के बीच में चौथा मैच सुमित नागल और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है। अभी दूसरे राउंड में भारतीय टीम तीन मैचों के बाद 2-1 के अंतर से पीछे है। नागल और सूनवू क्वोन के मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

  • 10:48 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    चौथे मैच में सुमित नागल और सूनवू क्वोन के बीच में होगा मुकाबला

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में चौथा मुकाबला सिंगल्स के इवेंट में सुमित नागल और साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के बीच में होगा। इस राउंड में भारत अभी 2-1 के अंतर से पीछे है ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर हो रहा है।

  • 10:36 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय जोड़ी ने तीसरे सेट को 6-3 के अंतर से किया अपने नाम

    साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स के इवेंट में भारतीय जोड़ी ने तीसरे सेट को 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस मुकाबले को 2-1 के अंतर से जीत लिया है, जिसमें अब दूसरे राउंड में भारतीय टीम 2-1 के अंतर से पीछे, जिसमें अब चौथे मैच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

  • 10:28 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय जोड़ी ने तीसरे सेट के 8वें गेम में दर्ज की जीत

    भारत की एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने तीसरे सेट के 8वें गेम को अपने नाम करने के साथ अब इस सेट में 8 गेम के बाद 5-3 के अंतर से बढ़त बना ली है, जिसमें वह तीसरे सेट को अपने नाम करने के काफी करीब पहुंच गए हैं।

  • 10:24 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट में भारतीय जोड़ी 4-3 के अंतर से आगे

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स इवेंट का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें तीसरे सेट के 7वें गेम को भारतीय जोड़ी अपने नाम करने में कामयाब रही है, जिसमें अब वह इस सेट में 4-3 के अंतर से आगे है। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

  • 10:20 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरा सेट 3-3 की बराबरी पर

    भारत और साउथ कोरिया की डबल्स जोड़ी के बीच में खेले जा रहे डेविस कप के दूसरे राउंड के मुकाबले के तीसरे सेट का छठा गेम कोरियाई जोड़ी अपने नाम करने में कामयाब रही है, जिसके बाद तीसरा सेट अब 3-3 की बराबरी पर आ गया है।

  • 10:14 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट में भारत 3-2 से आगे

    एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने साउथ कोरिया के खिलाफ डबल्स के मुकाबले में तीसरे सेट के पांचवें गेम को 40-30 के अंतर से अपने नाम करने के साथ अब इस सेट में 3-2 के अंतर से बढ़त बना ली है।

  • 10:11 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई जोड़ी ने तीसरे सेट के चौथे गेम को जीता

    साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी ने डबल्स के इवेंट में भारतीय जोड़ी के खिलाफ तीसरे सेट के चौथे गेम को 40-15 के अंतर से अपने नाम करने के साथ अब इस सेट को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 10:06 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के तीसरे गेम को भारतीय जोड़ी ने जीता

    डेविस कप के दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ दूसरे राउंड में डबल्स मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने तीसरे सेट के तीसरे गेम को 40-30 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस सेट में अब तीन गेम के बाद 2-1 की बढ़त बना ली है।

  • 10:03 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के दूसरे गेम को कोरियाई जोड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी ने डबल्स इवेंट के तीसरे सेट के दूसरे गेम को अपने नाम करने के साथ इस मुकाबले को अब 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। पहले पहले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पहला सेट अपने नाम किया था तो वहीं साउथ कोरिया की जोड़ी दूसरा सेट जीतने में कामयाब रही थी।

  • 9:58 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के पहले गेम को भारतीय जोड़ी ने जीता

    भारत की एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स के इवेंट में तीसरे सेट की शुरुआत काफी शानदार तरीके से करते हुए पहले गेम को 40-30 के अंतर से अपने नाम करने के साथ 1-0 की बढ़त इस सेट में बना ली है।

  • 9:55 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट को साउथ कोरिया की जोड़ी ने किया अपने नाम

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में खेले जा रहे दूसरे राउंड के डेविस कप के मुकाबले में डबल्स के इवेंट में कोरियाई जोड़ी ने दूसरे सेट को 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ अब इस मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है, जिसमें सभी की नजरें तीसरे सेट पर टिकी हुई हैं।

  • 9:51 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के 8वें गेम में भारतीय जोड़ी ने की वापसी

    भारतीय जोड़ी ने साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स इवेंट के दूसरे सेट के 8वें गेम में शानदार वापसी करते हुए 40-15 के अंतर से अपने नाम करने के साथ अब इस सेट को 5-3 के अंतर पर ला दिया है।

  • 9:46 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट में कोरियाई जोड़ी का दिख रहा शानदार प्रदर्शन

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में 19 सितंबर को डबल्स इवेंट का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पहला सेट गंवाने के बाद कोरियाई जोड़ी का दूसरे सेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने 7 गेम के बाद 5-2 के अंतर से बढ़त बना ली है।

  • 9:44 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट में साउथ कोरिया 4-2 से आगे

    साउथ कोरिया की जोड़ी ने भारत के खिलाफ डबल्स इवेंट के मुकाबले में दूसरे सेट के छठे गेम को अपने नाम करने के साथ इस सेट में अब 4-2 के अंतर से खुद को आगे कर लिया है। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

  • 9:39 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के पांचवें गेम को कोरियाई जोड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया और भारत की डबल्स जोड़ी के बीच में डेविस के दूसरे राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में दूसरे सेट के पांचवें गेम को कोरियाई जोड़ी अपने नाम करने में कामयाब रही है, जिसमें अब साउथ कोरिया की जोड़ी इस सेट में 3-2 के अंतर से आगे है।

  • 9:37 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने चौथे गेम को जीता

    एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने साउथ कोरिया के खिलाफ डबल्स के इवेंट में दूसरे सेट को चौथे गेम को 40-0 के अंतर से अपने नाम करने के साथ अब इस सेट को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है। इस मैच का भारतीय फैंस सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 9:33 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के तीसरे गेम को कोरियाई जोड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी ने डेविस कप में भारतीय जोड़ी के खिलाफ दूसरे सेट के तीसरे गेम को 40-15 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस सेट में 2-1 की बढ़त बना ली है।

  • 9:30 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के दूसरे गेम को भारतीय जोड़ी ने किया अपने नाम

    भारत की एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने दूसरे सेट का पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए उसे अपने नाम करते हुए अब दूसरे सेट को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 9:26 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के पहले गेम को साउथ कोरिया की जोड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी ने डबल्स इवेंट के दूसरे सेट की शुरुआत काफी शानदार की है, जिसमें उन्होंने पहले गेम को 40-30 के अंतर से अपने नाम करने के साथ दूसरे सेट में 1-0 की बढ़त बना ली है।

  • 9:22 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट को भारतीय जोड़ी ने किया अपने नाम

    डीके सुरेश और एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स के इवेंट के पहले सेट को आसानी से अपने नाम कर लिया है, जिसमें वह पहला सेट जो 9 गेम तक चला उसे 6-3 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे हैं।

  • 9:18 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई जोड़ी ने पहले सेट के 8वें गेम को जीता

    भारत और साउथ कोरिया की टीम के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में भिड़ंत हो रही है, जिसमें डबल्स के इवेंट में पहले सेट के 8वें गेम में भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। इस सेट में अभी भी भारतीय जोड़ी 5-3 के अंतर से आगे है।

  • 9:14 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में बनाई 5-2 के अंतर से बढ़त

    डेविस कप के दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ डबल्स के मुकाबले में बालाजी-सुरेश की जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 7वें गेम को 40-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया है, जिसमें अब वह पहले सेट में 5-2 के अंतर से आगे हैं।

  • 9:12 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के छठे गेम को कोरियाई जोड़ी ने जीता

    एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी को डेविस कप के दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ डबल्स के मैच में पहले सेट के छठे गेम में 40-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन अभी भी वह इस सेट में 4-2 के अंतर से आगे हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 9:07 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम पहले सेट में 4-1 के अंतर से आगे

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारत और साउथ कोरिया की टीम के बीच में खेले जा रहे डबल्स इवेंट के मुकाबले में भारत की एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने पहले सेट में शानदार खेल दिखाते हुए 5वें गेम को 40-15 के अंतर से जीतने के साथ इस सेट में 4-1 की बढ़त बना ली है।

  • 9:04 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के चौथे गेम को भारतीय जोड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स इवेंट में भारत की एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने पहले सेट के चौथे गेम को अपने नाम करने के साथ अब 3-1 की बढ़त बना ली है।

  • 8:55 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के तीसरे गेम को भारतीय टीम ने जीता

    डबल्स के इवेंट में भारतीय टीम की एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने पहले सेट में काफी अच्छी शुरुआत की है, जिसमें तीसरे गेम को वह 40-15 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे हैं और अब पहले सेट में तीन गेम के बाद 2-1 से आगे हैं।

  • 8:52 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के दूसरे गेम को साउथ कोरिया ने जीता

    डेविस कप में दूसरे राउंड में भारतीय टीम को साउथ कोरिया के खिलाफ डबल्स के इवेंट में पहले सेट के दूसरे गेम में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद अब दोनों टीमों पहले सेट में 2 गेम के बाद 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं।

  • 8:50 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने की अच्छी शुरुआत

    भारतीय टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ डबल्स के मैच की काफी अच्छी शुरुआत की है, जिसमें वह पहले सेट का पहला गेम जीतने में कामयाब हो गए हैं, जिसको एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने 40-0 के अंतर से अपने नाम किया है।

  • 8:47 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    डबल्स मैच की हुई शुरुआत

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स मैच की शुरुआत हो गई है, जिसमें भारत की तरफ से एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी का सामना साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से हो रहा है, जिसमें इस मैच का भारत का सीधा प्रसारण VETO OTT पर हो रहा है।

  • 8:33 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश और एन श्रीराम बालाजी पर टिकी उम्मीदें

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारत का सामना साउथ कोरिया की टीम से हो रहा है, जिसमें 19 सितंबर को डबल्स इवेंट का मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत की एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी का सामना साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से सियोल के ओलंपिक टेनिस कोर्ट में होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से होगा।

  • 8:30 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    क्या तीसरे मैच में Fight Back करेगा भारत? महामुकाबला सुबह 8:30 बजे से LIVE देखें VETO OTT पर!

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप में दूसरे राउंड में 19 सितंबर को डबल्स में महामुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम की तरफ से एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी का सामना जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से होगा जिसमें मुकाबले का सीधा प्रसारण VETO OTT पर होगा।

  • 8:25 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश और एन श्रीराम बालाजी पर टिकी नजरें

    भारतीय टीम डेविस कप में 19 सितंबर को साउथ कोरिया के खिलाफ दूसरे राउंड में तीसरा मुकाबला डबल्स के इवेंट में खेलेगी, जिसमें डीके सुरेश और एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी कोर्ट पर उतरेगी। इस मैच की शुरुआत सुबह 8:30 पर होगी और इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जाएगा।

  • 8:12 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम का डबल्स में पलड़ा रहा है भारी

    डेविस कप में भारतीय टीम का साउथ कोरिया के खिलाफ डबल्स के इवेंट में पलड़ा अब तक भारी रहा है, जिसमें भारतीय टीम 9 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रही है तो वहीं साउथ कोरिया की टीम को 2 मैच में जीत मिली है।

  • 7:56 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल ने लो-बाउंस को बताया अपनी हार का कारण

    सुमित नागल ने डेविस कप में साउथ कोरिया के खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद दिए बयान में कहा कि यह लंबा दिन था। मुझे कड़े मुकाबले की उम्मीद थी और मुकाबला वैसा ही रहा। दूसरे सेट में मेरे पास मौके थे, लेकिन मैं उन्हें भुना नहीं सका। मैंने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन चूक गया। इसके बाद मैच का रुख काफी हद तक बदल गया। कोर्ट की रफ्तार ठीक है, लेकिन परिस्थितियां थोड़ी 'डेड' हैं।

  • 7:42 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    निकी कालियांडा पूनाचा की जगह डीके सुरेश उतर रहे हैं बालाजी के साथ डबल्स मैच में

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में 19 सितंबर को होने वाले डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स मुकाबले में भारत की तरफ से पहले एन श्रीराम बालाजी के साथ निकी कालियांडा पूनाचा को उतरना था, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव करने के साथ अब एन श्रीराम बालाजी के साथ डीके सुरेश को उतारने का फैसला लिया है।

  • 7:34 AM (IST) Sep 19, 2026

    Posted by Abhishek Pandey

    डबल्स मैच में भारतीय टीम की टिकी उम्मीदें

    भारत और साउथ कोरिया की टीम के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में तीसरा मुकाबला डबल्स इवेंट का खेला जाएगा, जिसमें भारत की तरफ से एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी का सामना जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से होगा, जिसमें यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 पर शुरू होगा और मुकाबले का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देखा जा सकता है।

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।