India vs Sri Lanka Under-19, 2nd Youth Test: टीम इंडिया की 211 रनों से जीत, 3 खिलाड़ियों ने ठोके शतक

इंडिया ए की जीत (फोटो-श्रीलंका क्रिकेट)

कोलंबो में इंडिया की अंडर 19 टीम ने तिरंगा लहरा दिया है. कप्तान यशबर्धन चौहान की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका अंडर 19 टीम को 211 रनों से हरा दिया. श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 472 रनों का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में टीम इंडिया ने उसे महज 260 रनों पर समेट दिया. दूसरी पारी में लेग स्पिनर रोहित यादव ने 4 विकेट झटके. वहीं तेज गेंदबाज सी वेंकटा को 3 विकेट हासिल हुए. इससे पहले टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाकर अपना दम दिखाया. पहली पारी में कुशाग्र ओझा और मानल चौहान ने शतक लगाया वहीं दूसरी पारी में ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने सेंचुरी लगाई.

पहली पारी में भारत का बड़ा स्कोर

भारत ने पहली पारी में ही बड़ा स्कोर खड़ा कर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला. हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लक्ष्य रायचंदानी और सागर विर्क खाता तक नहीं खोल सके थे. लेकिन इसके बाद कुशाग्र ओझा ने 111 और कप्तान यशबर्धन चौहान ने 78 रनों की पारी खेली. मानल चौहान ने भी 150 रन बनाए. टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बावजूद 411 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में श्रीलंका की पहली पारी महज 148 रनों पर सिमट गई. भारत के पांचों गेंदबाजों ने कमाल प्रदर्शन किया. प्रणव राघवेंद्र, सी वेंकटा, रोहित यादव और जगन्नाथन को 2-2 विकेट हासिल हुए. काव्य पटेल को 1 विकेट मिला.

India U19 seal a commanding victory over Sri Lanka U19 in the second Youth Test to clinch the two-match series 1-0.#U19Cricket #SLvIND pic.twitter.com/LMmiW5bJFs

— ThePapare (@ThePapareSports) July 23, 2026

दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला. ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने पहली पारी में 0 पर सिमटने के बाद दूसरी पारी में नाबाद शतक ठोका. उन्होंने 100 रन बनाए. उनके अलावा मानल चौहान ने 51 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 208 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके बाद दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए सेनुजा और विमत ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वो अपनी टीम की हार नहीं टाल सके.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button