इंदौर। India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20I सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा मुकाबला आज रविवार यानी 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे खेला जाएगा। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। आज के मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमें अपना दमखम लगाएगी। वही इंदौर में होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। अगर आपन टिकट नहीं खरीद पाएं है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप घर बैठे ही अपने मोबाइल पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते है। लेकिन कैसे? तो चलिए जानते है।

कहां देखें लाइव प्रसारण?

अगर इंदौर में होने वाले आज के इस मुकाबले के लिए फैंस टिकट नहीं खरीद पाएं है, वो घर बैठे ही भारत-वेस्टइंडीज टी20 का आनंद उठा सकते है। ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम को 6:30 बजे होगा। फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण घर बैठे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल देख सकते है, इसके साथ ही जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

बड़े शॉट और चौकों-छक्कों की होगी बरसात?

India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming छोटी बाउंड्री और सपाट पिच वाले इंदौर के होलकर स्टेडियम में फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकता है। मतलब ये है कि इंदौर के दर्शकों को आज बड़े शॉट और चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।

कई प्रमुख मार्गों पर बंद रहेगी आवाजाही

दोपहर 2 बजे से मैच खत्म होने तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
दर्शकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर स्टेडियम पैदल पहुंचना होगा। मैच के दौरान करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी के साथ 150 ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में 160 सीसीटीवी कैमरों के साथ ही 60 फेस रिकग्निशन कैमरे से निगरानी होगी। इसके आलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 से ज्यादा ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सीरीज के लिए इस प्रकार है दोनों टीमें-

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर, रोमारियो शेफर्ड।