Updated On: Jul 12, 2026 | 09:41 PM IST

विज्ञापन

सार

Agniveer CEE Result : भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब ARO-वाइज मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Indian Army has released the Agniveer CEE Result 2026, and candidates can now check the ARO-wise merit list online.

अग्निवीर CEE 2026 का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)

विस्तार

Agniveer Recruitment Result : भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ARO (Army Recruitment Office) के अनुसार जारी मेरिट लिस्ट PDF में अपना परिणाम देख सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालयों के अनुसार जारी सूची में जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर शामिल है, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अस्थायी रूप से चयनित माना जाएगा। उम्मीदवार अपनी संबंधित ARO मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम आसानी से खोज सकते हैं।

भारतीय सेना अग्निवीर CEE 2026 का रिजल्ट जारी

हालांकि CEE परीक्षा में सफल होना अंतिम चयन नहीं है। मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अन्य चरणों से भी गुजरना होगा। इसमें सबसे पहले शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) होगा, जिसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

इसके बाद शारीरिक माप परीक्षण (PMT), दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत मेडिकल जांच की जाएगी। कुछ पदों के लिए भर्ती नियमों के अनुसार अतिरिक्त अनुकूलनशीलता परीक्षण भी आयोजित किया जा सकता है। सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Tea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी

उम्मीदवार ARO-वाइज मेरिट लिस्ट करें चेक

शारीरिक फिटनेस टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। 1.6 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करने वाले उम्मीदवारों को 60 अंक मिलेंगे। 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक दौड़ पूरी करने पर 48 अंक, 5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट तक 36 अंक और 6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड तक दौड़ पूरी करने पर 24 अंक निर्धारित किए गए हैं।

वहीं 10 पुल-अप्स लगाने पर 40 अंक मिलेंगे। 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे और इनके लिए अलग से अंक नहीं दिए जाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर Agniveer CEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें, अपनी ARO का चयन करें और संबंधित मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर या नाम चेक करें।

Follow Navbharatlive whatsapp